पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

आठ नवंबर से होगा इस पुल का निर्माण। सांसद बलूनी ने जताया गडकरी का आभार

October 30, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

आठ नवंबर से होगा इस पुल का निर्माण। सांसद बलूनी ने जताया गडकरी का आभार

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने प्रेस को जारी वक्तव्य में कहा है कि, रामनगर के निकट धनगढ़ी नाले पर बहुप्रतीक्षित पुल का निर्माण आगामी 8 नवंबर से प्रारंभ हो जाएगा। बलूनी को राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सूचित कर उक्त जानकारी दी गई है। पुल निर्माण की टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विभाग ने कार्य प्रारंभ की तिथि से उन्हें अवगत कराया है।

सांसद बलूनी ने कहा कि, धनगढ़ी नाला गढ़वाल और कुमाऊं के पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा और बागेश्वर को जोड़ता है। बरसात में यह नाला विकराल रूप ले लेता है और इस पर पुल न होने के कारण प्रत्येक वर्ष अनेक लोगों के बहने और दुर्घटना के समाचार मिलते हैं। इस नाले पर लंबे समय से पुल की मांग की जा रही थी।

सांसद बलूनी ने कहा कि, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष जब इस विषय को रखा गया और इस मार्ग की उपयोगिता बताई तो उन्होंने बहुत संवेदनशीलता के साथ इस विषय को लिया और अपनी प्राथमिकता में रखा। माननीय मंत्री के कार्यालय से उन्हें सूचित किया गया कि, उक्त पुल की टेंडर प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और आगामी 8 नवंबर से इस पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

सांसद बलूनी ने गडकरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि, उत्तराखंड में उनके नेतृत्व में ऑल वेदर रोड सहित राष्ट्रीय राजमार्गों पर बेहतर और समयबद्ध कार्य हो रहे हैं, जो कि, भविष्य में राज्य के नागरिकों की सुविधा के साथ-साथ पर्यटन और विकास में बहुत सहायक सिद्ध होंगे।


Previous Post

सहकारी बैंक को डुबोने में लगे नेताओं और अफसरों के खिलाफ मुखर हुआ उक्रांद

Next Post

हरिद्वार जिलाध्यक्ष से नाराज हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

Next Post

हरिद्वार जिलाध्यक्ष से नाराज हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: पहले देश सेवा अब गांव सेवा करेगी रिटायर्ड IPS विमला गुंज्याल
  • हादसा: जालंदरी नदी में बहे दो बकरी पालक..
  • हादसा: मसूरी रोड पर पैराफिट से टकराई अनियंत्रित स्कूटी। खाई में गिरी युवती, हालत गंभीर..
  • यूसीसी बिग अपडेट: अब नाबालिग अवस्था के विवाह भी होंगे रजिस्टर्ड। जानिए ..
  • बड़ी खबर: सात अवर अभियंताओं के अस्थायी तबादले..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!