बिग ब्रेकिंग : हाईकोर्ट ने जिलापंचायत अध्यक्ष की बर्खास्तगी पर लगाई रोक, जानिए मामला …

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चमोली की जिलापंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी की नन्दा राजजात यात्रा के दौरान की गई अनियमिताओं की जाँच को रोकने संबंधी याचिका में रजनी को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी पर रोक लगी दी है। वैकेशन न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने मामले में सुनवाई की। जानकारी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चमोली की जिलापंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी की नन्दा राजजात यात्रा के दौरान की गई अनियमिताओं की जाँच को रोकने संबंधी याचिका में रजनी को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी पर रोक लगी दी है। वैकेशन न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने मामले में सुनवाई की।
जानकारी के अनुसार चमोली की जिलापंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी ने याचिका दायर कर सरकार के 25 जनवरी के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी। भंडारी ने अपनी याचिका में कहा कि सरकार ने जाँच करने में पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन नहीं किया। जांच में पंचायती राज नियमावली का उल्लंघन किया गया। ककहँ की पंचायतीराज नियमावली के अनुसार अनियमितता होने पर पहले जिलाधिकारी की तरफ से प्रारंभिक जाँच की जानी थी लेकिन उन्होंने खुद जाँच न करके सी.डी.ओ.को जाँच सौप दी। सी.डी.ओ.ने जाँच कराने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जाँच करा दी। याचिका में कहा गया कि जो जाँच कराई गई उसमें किसी तरह की नियमावली का पालन नहीं हुआ, इसलिए इसपर रोक लगाई जाए। याचिकाकर्ता की ओर से यह भी कहा गया कि वह निर्वाचित पदाधिकारी हैं और उन्हें राजनीतिक दुर्भावना के कारण फंसाया जा रहा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट की शिकायत पर जांच की सिफारिश के बाद पंचायती राज विभाग की ओर से 25 जनवरी को एक आदेश जारी करके रजनी भंडारी को जिलापंचायत अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। उनपर वर्ष 2012-13 में नंदा राजजात यात्रा मार्ग में विकास कार्यों संबंधी निविदाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। ये भी आरोप था कि उन्होंने इस दौरान अपने दायित्व का उचित निर्वहन नहीं किया है। याचिका में यह भी कहा गया है कि एक व्यक्ति की शिकायत पर सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया और उनपर अनियमितताओ के आरोप लगाए गए। न्यायालय के आदेश के बाद रजनी के दोबारा जिलापंचायत अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts