पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कलियर हत्यकांड: 20 वर्षीय युवती की हत्या कर कोतवाली पहुंचा युवक, जानिए मामला …

November 6, 2023
in उत्तराखंड
कलियर हत्यकांड: 20 वर्षीय युवती की हत्या कर कोतवाली पहुंचा युवक, जानिए मामला …
ShareShareShare

कलियर।

रिपोर्ट नीरज धीमान 

कलियर निवासी एक युवक ने युवती की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गया। वहीं युवक की बात सुनकर पुलिस दंग रह गई। 

घटनास्थल की जानकारी लेने के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने कलियर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कलियर पुलिस ने युवक की निशानदेही पर शव को बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, कलियर निवासी एक युवक जिसका नाम शादाब बताया गया है, शाम के समय सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि उसने एक महिला की हत्या कर दी है। जिसका शव मेहवड़ के समीप एक बाग में पड़ा है। युवक की बात सुनकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। 

उन्होंने घटनास्थल की जानकारी ली और जानकारी लेने पर पता लगा कि उक्त क्षेत्र कलियर थाने की सीमा में आएगा। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने कलियर पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पाकर पुलिस युवक को लेकर मौके पर पहुंची। जहां युवती का शव आम के बाग के पास नाले में पड़ा था और उसका गला कटा हुआ था। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है।

वहीं इस संबध में सीओ पल्लवी त्यागी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।


Previous Post

ब्रेकिंग: विजिलेंस ने सिपाही को ₹5000 की रिश्वत लेते दबोचा

Next Post

बिग जॉब अपडेट: AIIMS में निकली बंपर भर्तियां। पढ़िए पूरी जानकारी…

Next Post
बिग जॉब अपडेट: AIIMS में निकली बंपर भर्तियां। पढ़िए पूरी जानकारी…

बिग जॉब अपडेट: AIIMS में निकली बंपर भर्तियां। पढ़िए पूरी जानकारी…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर : जमीनी धोखाधड़ी 29 मामले में हुआ मुकदमा दर्ज। पढ़ें पूरी खबर..
  • मनरेगा घोटाले में फंसे 50 ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक। फर्जी मजदूर हुए गायब
  • बड़ी खबर : सीबीआई रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षण अभियंता तिवारी सस्पेंड
  • बड़ी ख़बर: बीआईएस दून ने फ्लिपकार्ट डिलीवरी स्टोर में की छापेमारी। गैर-अनुपालन उत्पाद किए जब्त
  • एक्शन: नाजिर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार। पढ़िए ..
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!