पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : लकड़ी नीलामी में घोटाला वन विकास निगम के चार कर्मचारी निलंबित, मुकदमा दर्ज

August 24, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : लकड़ी नीलामी में घोटाला वन विकास निगम के चार कर्मचारी निलंबित, मुकदमा दर्ज
ShareShareShare

रिर्पोटर,मुकेश कुमार

स्थान,लालकुआ

लालकुआं वन विकास निगम के डिपो संख्या पांच में लकड़ी की नीलामी घोटाले के मामले में चार कर्मचारियों पर गाज गिरी है।

क्षेत्रिय प्रबंधक वन विकास निगम ने घोटाले में संलिप्त चार अधिकारियों कर्मचारियों को निलंबन की कार्रवाई करते हुए लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही विभाग द्वारा मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।

इधर क्षेत्रिय प्रबंधक वन विकास निगम महेश चंद्र आर्य ने बताया कि लालकुआं स्थित डिपो संख्या पांच में नीलामी लकड़ी बिक्री में ठेकेदार और कर्मचारियों की मिली-भगत से करीब 9 लाख घपले का प्रकरण सामने आया है।जांच में प्रथमदृष्टया नीलामी की निर्धारित कीमत से कम रकम का बिल बनाकर सरकारी धन का घोटाला किया गया है।

संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा वन विकास निगम की नीलामी के प्रपत्र में कूटरचित तरीके से छेड़छाड़ कर कम रकम का बिल बनाने के मामले को निगम ने गंभीरता से लिया है, इसके बाद डिपो अधिकारी के अलावा लेखा शाखा में क्लर्क गिरीश जोशी, डिपो कार्यालय के क्लर्क प्रताप बिष्ट और संविदा कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर अनिकेत के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा चारों के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज भी कराया गया है।पूरे मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि लकड़ी बिक्री के मामले में गड़बड़ी बड़े स्तर पर हो सकती है इसके लिए डिपो की ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।


Previous Post

बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Next Post

बड़ी खबर: यहां ध्वस्त की गई अवैध दुकानें

Next Post
बड़ी खबर: यहां ध्वस्त की गई अवैध दुकानें

बड़ी खबर: यहां ध्वस्त की गई अवैध दुकानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फ़ैसले..
  • उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार। मैदानों में उमस से लोग परेशान
  • एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया शुरू, उत्तर भारत से 5000 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया भाग
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम: केवल संचालन खर्च तक ही वसूली की अनुमति। अतिरिक्त फीस लौटाने के निर्देश
  • ब्रेकिंग: त्रिकाल शराब ब्रांड पर आबकारी विभाग सख्त, लगाया बैन
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!