थानो वन रेंज में दर्दनाक हादसा, हाथी के हमले में छठवीं के छात्र की मौत

थानों वन क्षेत्र में रविवार शाम एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां जौलीग्रांट के कोठारी मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय कुणाल थापा की हाथी के हमले में मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्चे के माता-पिता भी साथ थे, जिन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना करीब 4 बजकर 15 मिनट के आसपास की […]

थानों वन क्षेत्र में रविवार शाम एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां जौलीग्रांट के कोठारी मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय कुणाल थापा की हाथी के हमले में मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्चे के माता-पिता भी साथ थे, जिन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

घटना करीब 4 बजकर 15 मिनट के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कमल थापा अपनी पत्नी नीलम और बेटे कुणाल के साथ स्कूटी से कालू सिद्ध मंदिर की ओर जा रहे थे। कुणाल स्कूटी के बीच में बैठा था। जैसे ही परिवार थानो रेंज के जंगल वाले हिस्से में पहुँचा, अचानक एक जंगली हाथी सामने आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने स्कूटी की ओर बढ़कर बीच में बैठे बच्चे को अपनी सूंड में लपेटकर नीचे फेंक दिया। जोरदार प्रहार में कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं माता-पिता किसी तरह झाड़ियों की ओर भागकर बच निकले।

हमला करने के बाद भी हाथी लंबे समय तक घटना स्थल के पास ही खड़ा रहा। बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता कमल थापा ने हिम्मत दिखाते हुए पास की सूखी लकड़ियों में आग लगाई, जिसके बाद हाथी वहां से हट पाया।

किसी तरह वे घायल बेटे को उठाकर जौलीग्रांट अस्पताल पहुँचे, लेकिन डॉक्टरों ने कुणाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है और इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Also Read This

क्राइम : देहरादून में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप। एक को लगी गोली,एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य फरार 

देहरादून। पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में एसजीआरआर विश्वविद्यालय और दैनिक जागरण कार्यालय के पास गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों के...

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

Related Posts