लंबगांव हाईवे पर दर्दनाक हादसा: आंगन में बैठी महिला की कार की टक्कर से मौत 

उत्तरकाशी-लंबगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बुलेरो वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मानपुर निवासी रेखा मेहर (42), पत्नी कीर्ति मेहर, अपने घर के आंगन में धूप सेंक रही थीं।   प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उत्तरकाशी से चौरंगी की ओर जा रही बुलेरो अचानक अनियंत्रित हो […]

उत्तरकाशी-लंबगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बुलेरो वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मानपुर निवासी रेखा मेहर (42), पत्नी कीर्ति मेहर, अपने घर के आंगन में धूप सेंक रही थीं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उत्तरकाशी से चौरंगी की ओर जा रही बुलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और घर की बाउंड्री दीवार तोड़ते हुए सीधे आंगन में घुस गई। वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

घटना के बाद परिवारजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। परिजनों की तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts