वसूली कांड: उगाही के आरोपों में घिरे परिवहन सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन विभाग में कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से हर महीने उगाही के आरोपों में घिरे परिवहन विभाग के सब इंस्पेक्टर शशिकांत तेंगोवाल को निलंबित कर दिया गया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने […]

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन विभाग में कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से हर महीने उगाही के आरोपों में घिरे परिवहन विभाग के सब इंस्पेक्टर शशिकांत तेंगोवाल को निलंबित कर दिया गया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सब इंस्पेक्टर हर्रावाला क्षेत्र में पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि वह लंबे समय से वाहन संचालकों से अवैध वसूली कर रहे थे।

गुस्साए लोगों ने उन्हें एक दुकान के अंदर बंद कर दिया और करीब दो घंटे तक बाहर नहीं निकलने दिया। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

छोटे से बड़े वाहनों तक तय था ‘रेट’

स्थानीय ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का आरोप है कि छोटे व्यावसायिक वाहनों से प्रति गाड़ी दो हजार रुपये तक लिए जाते थे। वहीं बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग रकम तय थी। छह टायर वाहन से ₹8 हजार.आठ टायर वाहन से ₹10 हजार और 12 टायर वाहन से ₹12 हजार तक वसूली का आरोप है ,लोगों का कहना है कि यह कथित वसूली पिछले चार वर्षों से लगातार चल रही थी।

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही परिवहन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामला शासन स्तर तक पहुंचा, जिसके बाद परिवहन सचिव ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया।

मंगलवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। शुरुआती जांच में आरोप गंभीर पाए जाने पर आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

अपर परिवहन आयुक्त की ओर से निलंबन आदेश जारी कर दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

उठ रहे बड़े सवाल

  • क्या परिवहन विभाग में लंबे समय से चल रहा था वसूली का खेल?
  • चार साल तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
  • क्या अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी जांच के दायरे में आएंगे?

Also Read This

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...

थराली इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता सुविधाओं की अनदेखी । मुफ्त एयर सेवा नहीं मिलने से वाहन चालक परेशान

एयर मशीन होने के बावजूद नियमित उपयोग नहीं कराने का आरोप, सीसीटीवी व्यवस्था पर भी उठे सवालथराली (चमोली)।गिरीश चंदोला चमोली जिले के थराली स्थित...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts