Uttarakhand News: नेपाल जा रही दो डग्गामार बसें पकड़ी । लगाया तगड़ा जुर्माना 

काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन विभाग ने अवैध रूप से यात्रियों को ढोने वाली डग्गामार बसों के खिलाफ कड़ा अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात दो बसों को पकड़ा, जो लुधियाना से 119 यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही थीं। जांच में सामने आया कि इन बसों के पास यात्रियों को ले जाने का कोई वैध परमिट नहीं था। इस मामले में विभाग ने दोनों बसों पर कुल ₹1.15 लाख का भारी-भरकम ऑनलाइन जुर्माना ठोका है।

दो बसों में 119 यात्री, बिना परमिट नेपाल जा रहे थे

मंगलवार रात परिवहन विभाग की चेकिंग टीम ने काशीपुर के दोराहा चौक पर अभियान चलाया। इस दौरान नेपाल जा रही दो बसों को रोका गया।

जांच के दौरान पाया गया कि बसें यात्रियों को अवैध तरीके से ढो रही थीं। इनमें से एक बस में 64 यात्री जबकि दूसरी बस में 55 यात्री सवार थे। दोनों बसों के पास न तो यात्रियों को नेपाल ले जाने का परमिट था और न ही नियमों के अनुरूप कागजात।

₹1.15 लाख का ऑनलाइन जुर्माना

एआरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार,पकड़ी गई पहली बस पर ₹60,000 और दूसरी बस पर ₹55,000 का ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने साफ कहा कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

सितंबर में 1800 चालान, 90 वाहन किए गए बंद

परिवहन विभाग के अनुसार सितंबर माह में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान कुल 1800 चालान किए गए, वहीं बाजपुर, काशीपुर और जसपुर क्षेत्रों में 90 वाहनों को सीज भी किया गया। विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा और यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

डग्गामार बसों पर सख्ती जारी

अवैध रूप से चलने वाली डग्गामार बसें अक्सर यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा साबित होती हैं। परिवहन विभाग का दावा है कि ऐसे वाहनों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

अभियान का मकसद है कि यात्रियों की आवाजाही केवल वैध परमिट वाले वाहनों से ही हो, ताकि सड़क हादसों और धोखाधड़ी की घटनाओं को रोका जा सके।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts