सेटेलाइट फोन के साथ दो विदेशी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती पुलिस को रविवार सूचना मिली कि तपोवन स्थित एक होटल से दो विदेशी पर्यटकों ने सेटेलाइट फोन से बात की है। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और विदेशियों के तलाश में जुट गई, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। संबंधित होटल पर पुलिस के पहुंचने के बाद मालूम […]

ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती पुलिस को रविवार सूचना मिली कि तपोवन स्थित एक होटल से दो विदेशी पर्यटकों ने सेटेलाइट फोन से बात की है। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और विदेशियों के तलाश में जुट गई, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया।

संबंधित होटल पर पुलिस के पहुंचने के बाद मालूम हुआ कि दोनों पर्यटक वहां से फूलों की घाटी चमोली जनपद के लिए निकल चुके हैं।

इस पर सोमवार को टिहरी पुलिस ने चमोली जिले की पुलिस से संपर्क कर घटनाक्रम की जानकारी दी। दोपहर बाद से दोनों जिलों की संयुक्त पुलिस टीम पर्यटकों को तलाशने में जुट गई। देर शाम चमोली पुलिस ने दोनों विदेशी नागरिकों को फूलों की घाटी स्थित बेस कैंप घांघरिया से गिरफ्तार कर लिया। चमोली की एसपी श्‍वेता चौबे ने इसकी पुष्टि की।

बताया कि उन्‍हें गोविंदघाट लाया जा रहा है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह इंग्लैंड निवासी है और ट्रैकिंग करने के लिए फूलों की घाटी जा रहे थे।यात्रा के दौरान संवाद के लिए वह सेटेलाइट फोन साथ लाए थे। सेटेलाइट फोन के भारत में प्रतिबंधित होने की उन्हें जानकारी नहीं थी। जिसके बाद पुलिस दोनों पर्यटकों की जांच में जुट गई है।

Also Read This

मां की तस्वीर लेकर ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत; बोले- “ED ने बुलाया, हम खरामे-खरामे चले आए”

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के देहरादून स्थित कार्यालय पहुंचे। उन्हें 2016 के एक...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ एमओयू

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) के बीच अनुसंधान सहयोग,...

Related Posts