उधम सिंह नगर : दो प्रधानाध्यापक सहित शिक्षिका निलंबित।

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना जिला शिक्षा अधिकारी उधम सिंह नगर हरेंद्र कुमार मिश्रा ने तीन विद्यालयों के औचक निरीक्षण कर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताएं सामने आने पर दो प्रधानाध्यापकों और एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है, मामले राप्रावि बैतखेड़ी बाजपुर, राप्रावि मडैयाहट्ट केलाखेड़ा राप्रवि इस्लाम नगर खटीमा के हैं, डीईओ ने बताया कि […]

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

जिला शिक्षा अधिकारी उधम सिंह नगर हरेंद्र कुमार मिश्रा ने तीन विद्यालयों के औचक निरीक्षण कर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताएं सामने आने पर दो प्रधानाध्यापकों और एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है, मामले राप्रावि बैतखेड़ी बाजपुर, राप्रावि मडैयाहट्ट केलाखेड़ा राप्रवि इस्लाम नगर खटीमा के हैं, डीईओ ने बताया कि 13 फरवरी को बैतखेड़ी के स्कूल के औचक निरीक्षण पर दो अलग-अलग आवागमन पंजिकाएं मिले हैं, यहां पर कई अन्य कमियां भी मिली, इस मामले में तीन विद्यालयों के औचक निरीक्षण में सामने आई कमियां मोहम्मद यूसुफ एवं अन्य सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है।

दूसरी ओर 8 सितंबर 2025 को विकासखंड बाजपुर के विद्यालय मडैयाहट्ट के निरीक्षण पर पता चला कि प्रभारी प्रधानाध्यापक अंगन लाल बिना प्रभार हस्तांतरण किए अवकाश पर चले गए थे, पूर्व में दिए नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई, उनको उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है, सहायक अध्यापिका की नियुक्ति संदिग्ध मिली वहीं इस्लामनगर खटीमा में उपशिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में सहायक अध्यापिका कीर्ति राना की नियुक्ति संदिग्ध मिली उनपर कूटरचित प्रमाणपत्र से नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप था, स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर कीर्ति को निलंबित कर उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय खटीमा से संबद्ध कर दिया गया है, जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अनियमितताएं मिलने पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

Also Read This

सोना-चांदी के दाम लुढ़के ; क्या अब ₹1 लाख तक आएगा भाव?

नई दिल्ली, 16 नवंबर 2026। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी रिकॉर्ड ऊंचाई...

बड़ी खबर : कंगना रनौत के करवाचौथ व्रत वाले भ्रामक वीडियो पर बवाल, देहरादून में FIR दर्ज

देहरादून: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और गलत तथ्यों के साथ...

Related Posts