UKPSC SI Result 2025:  पुलिस दरोगा भर्ती परिणाम जारी। देखें कटऑफ़ और ऐसे करें चेक..

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लंबे इंतजार के बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI), गुल्मनायक और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 (UKPSC SI Result 2025)का परिणाम घोषित कर दिया है।

अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं। आयोग ने परिणाम के साथ ही कैटेगरीवार कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।

📌 UKPSC SI Cut Off 2025: कैटेगरीवार कटऑफ मार्क्स

उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)

  • UR: 205.66
  • UR/UF: 179.23
  • EWS: 201.85
  • EWS/UF: 179.22
  • OBC: 198.80
  • OBC/UF: 175.41
  • SC: 174.14
  • SC/UF: 168.55
  • ST: 189.39
  • DFF: 170.84
  • ExS: 151.26

उपनिरीक्षक (अभिसूचना)

  • UR: 201.60
  • UR/UF: 182.53
  • EWS: 195.24
  • EWS/UF: 177.95
  • OBC: 194.99
  • OBC/UF: 174.65
  • SC: 167.78
  • SC/UF: 162.95
  • ST: 186.34
  • ExS: 154.06

गुल्मनायक (PAC/IRB – पुरुष)

  • UR: 190.16
  • EWS: 185.33
  • OBC: 186.34
  • SC: 160.67
  • ST: 177.45
  • DFF: 163.46

📅 कब हुई थी परीक्षा?

इस भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 12 जनवरी 2025 को आयोजित हुई थी। इसके बाद 14 मई 2025 को दस्तावेज़ सत्यापन हुआ। आयोग ने अंतिम चयन सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और अभ्यर्थियों द्वारा दी गई प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार की है।

📌 भर्ती में कुल पद

गृह विभाग के अंतर्गत निकली इस भर्ती के तहत कुल 222 पदों पर नियुक्ति होनी है। इनमें –

  • सब इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना): 108 पद
  • गुल्मनायक (PAC/IRB – पुरुष): 89 पद
  • अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष/महिला): 25 पद

🔎 आगे क्या होगा?

UKPSC SI Result 2025 घोषित होने के बाद अब अगला चरण मेडिकल परीक्षा का होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

ध्यान देने योग्य है कि शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण पहले ही क्वालीफाइंग नेचर में हो चुके हैं। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और मेडिकल परीक्षा में पास उम्मीदवारों के आधार पर जारी की जाएगी।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts