UKSSSC Exam News: फिर होगी पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा। जानिए डेट & डिटेल्स

देहरादून।UKSSSC Exam News
उत्तराखंड में पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नई परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया है।

नई परीक्षा तिथियां घोषित

आयोग के अनुसार अब स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

किन पदों के लिए होगी परीक्षा?

स्नातक स्तर की परीक्षा में पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) समेत कई अहम पद शामिल हैं।

यह वही परीक्षा है, जो पहले 21 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी, लेकिन नकल के मामले के बाद रद्द कर दी गई थी।

पेपर लीक के बाद लिया गया बड़ा फैसला

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि एक परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने आने के बाद पूरी परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी।

इसके बाद युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला और प्रदेशभर में प्रदर्शन हुए।

सीएम धामी ने कराई थी CBI जांच की सिफारिश

पेपर लीक मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद छात्रों के बीच पहुंचकर मामले की CBI जांच की सिफारिश की थी।

इस कदम के बाद सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई की गई।

 युवाओं के लिए बड़ा मौका

लंबे समय से परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।

अब उम्मीदवारों को दोबारा तैयारी का मौका मिलेगा और पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित होने की उम्मीद है।

देखने वाली बात होगी कि आयोग क्या पारदर्शी तरीके से ये भर्तियां करा पाएगा!

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts