बिग ब्रेकिंग : UKSSSC पेपर लीक मामले में चर्चित जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के वीडियो/वीपीडियो परीक्षा भर्ती घोटाले मामले में चर्चित जिला पंचायत सदस्य को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तरकाशी के मोरी थाने की पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य को हिरासत में ले लिया है।  हाकम सिंह जोकि थाईलैंड भाग गया था वो बीते 9 अगस्त को देहरादून एयरपोर्ट पहुंच […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के वीडियो/वीपीडियो परीक्षा भर्ती घोटाले मामले में चर्चित जिला पंचायत सदस्य को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तरकाशी के मोरी थाने की पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य को हिरासत में ले लिया है। 

हाकम सिंह जोकि थाईलैंड भाग गया था वो बीते 9 अगस्त को देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गया, जहाँ उसने एसटीएफ को चकमा दे दिया।

जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह उसके बाद से ही नैटवाड़ में छिपा हुआ था, जहाँ से आज वो हिमाचल भागने की फिराक में था ।मोरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह पुलिस द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारीओं में एक मानी जा रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग: किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में हुए चुनाव की मतगणना नहीं करने को लेकर राज्य चुनाव आयोग...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री। इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह पद अजय...

Related Posts