भांजे के अंतिम संस्कार में मामा की हत्या, आरोपी चाचा फरार

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथ प्लांट के पास स्थित श्मशान घाट पर देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति की उसके ही भांजे के अंतिम संस्कार के दौरान हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक कुणाल के चाचा नमन उर्फ विक्की ने विवाद के बाद अपने मामा सुरेश […]

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथ प्लांट के पास स्थित श्मशान घाट पर देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति की उसके ही भांजे के अंतिम संस्कार के दौरान हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक कुणाल के चाचा नमन उर्फ विक्की ने विवाद के बाद अपने मामा सुरेश उर्फ सोनू पर चाकुओं से हमला कर दिया।

 

सोनू, जो सहारनपुर से अपने भांजे कुणाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

मामला उस समय हुआ जब पश्चिमी अंबर तालाब निवासी रजनीश पुंडीर के गोदाम में आग लगने से उनके बेटे कुणाल पुंडीर की मौत हो गई थी और उसी का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। फिलहाल आरोपी नमन उर्फ विक्की घटना के बाद से फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts