पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

बिग ब्रेकिंग :  अमनमणि त्रिपाठी यूपी में गिरफ्तार गाड़ी का चालान लाइसेंस जब्त

उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक अमनमणि त्रिपाठी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इनकी गाड़ी का चालान करके अमनमणि का लाइसेंस भी ज़ब्त कर लिया।

May 4, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

 उत्तराखंड से कल रात सस्ते में छूट जाने के बाद अमनमणि त्रिपाठी दबंगई दिखाते हुए हरिद्वार में भी अपना रसूख दिखाते हुए जमकर उत्पात मचाते रहे और आखिरकार हरिद्वार बॉर्डर पर पुलिस से उलझ भी गए। इसके बाद नजीबाबाद  पुलिस ने अमनमणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर दिया। हालांकि अमनमणि को यहां भी लॉक डाउन के वायलेशन के लिए गिरफ्तार किया गया है लेकिन उनकी दो गाड़ियां सीज कर दी गई है। तथा उनके लाइसेंस भी जब्त कर लिए गए हैं।
बिजनौर पुलिस के द्वारा कहा गया कि रूटीन चेकिंग के दौरान अमनमणि त्रिपाठी को रोका गया था और उनको एपिडेमिक एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस विधायक की बद्रीनाथ यात्रा से अपना पल्ला पूरी तरह झाड़ दिया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
 उत्तराखंड पुलिस अमनमणि त्रिपाठी को ज्यादा देर गिरफ्तार करने का दम नहीं दिखा पाई। हालांकि फिर हरिद्वार पुलिस ने भी  इनके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कर ही दिया।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि इन लोगों को चेकिंग के दौरान रोका गया। लेकिन इन्होंने गाड़ी नहीं रोकी जिसके कारण का घेरा बंदी करके रुकवाया गया।
 यहां तक कि जब अमनमणि त्रिपाठी ओम प्रकाश द्वारा जारी कराए गए पास पर कर्णप्रयाग तक भी पहुंच गए इसके बावजूद चमोली के डीएम और एसपी ने उनको सिर्फ वापस लौटाने की ही कार्रवाई की, जबकि लॉक डाउन उल्लंघन सहित प्रशासन से उलझने के चलते उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाना चाहिए था।
 जब एसडीएम वैभव गुप्ता ने उन्हें लौटाया तो फिर पर्वतजन में सर्वप्रथम यह खबर वायरल होने के बाद मुनी की रेती थाने की पुलिस ने उनके खिलाफ लॉक डाउनलोड उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर दिया था और मुचलके पर उन्हें छोड़ दिया था।
 यहां से फिर से उधम काटते हुए हरिद्वार के लिए निकले लेकिन हरिद्वार बॉर्डर पर फिर उलझ गये। आखिरकार नजीमाबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर दिया।

Previous Post

असर : सीएम त्रिवेंद्र ने लिया पर्वतजन की खबर पर एक्सन। 45 दिन बाद खुला ग्रामीणों का रास्ता।

Next Post

प्रवासियों की चिन्ता छोड़ शराब पिलाने पर तुली सरकार

Next Post

प्रवासियों की चिन्ता छोड़ शराब पिलाने पर तुली सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग: त्रिकाल शराब ब्रांड पर आबकारी विभाग सख्त, लगाया बैन
  • बड़ी खबर: रिश्वतखोर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बर्खास्त। पढ़िए पूरी खबर ..
  • देवभूमि गोल्ड कप: मयंक रावत की धुआंधार पारी से सहगल क्रिकेट क्लब की जीत। अनिल जोशी रहे मुख्य अतिथि..
  • कर्ज के बोझ ने छीनी सात जिंदगियां : दून के एक ही परिवार ने पंचकूला में जहर खाकर की आत्महत्या..
  • बड़ी खबर: सुभाष उपाध्याय बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!