Upcoming Smartphones: इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये धांसू फोन । देखिये लिस्ट & जानिए डिटेल्स 

साल 2026 की दूसरी तिमाही की शुरुआत के साथ ही टेक मार्केट में हलचल तेज हो गई है। इस सप्ताह 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच कई बड़े ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं।

Vivo, realme और Redmi जैसे बड़े नाम इस हफ्ते भारतीय बाजार में नए डिवाइस पेश करेंगे।

खास बात यह है कि इन स्मार्टफोन्स में 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और एडवांस्ड प्रोसेसर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

इस सप्ताह लॉन्च होने वाले ये सभी स्मार्टफोन अपने-अपने सेगमेंट में मजबूत फीचर्स के साथ आ रहे हैं। खासतौर पर कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में यूजर्स को कई नए विकल्प मिलने वाले हैं।

ऐसे में अप्रैल की शुरुआत स्मार्टफोन लवर्स के लिए बेहद खास रहने वाली है, जहां बजट से लेकर प्रीमियम तक हर रेंज में नए डिवाइस देखने को मिलेंगे।

Vivo V70 FE में मिलेगा 200MP कैमरा

वीवो अपनी V70 सीरीज को आगे बढ़ाते हुए 2 अप्रैल को नया Vivo V70 FE लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जो इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास बनाता है।

इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिससे हाई-क्वालिटी सेल्फी ली जा सकेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा।

फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाता है। साथ ही इसमें 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।

ये भी पढ़े : Realme Narzo 100 Lite 5G: जल्द लॉन्च होगा रियलमी का ये धमेकेदार फोन ! कीमत और फीचर्स का खुलासा

realme 16 5G में मिलेगा Selfie Mirror फीचर

रियलमी भी 2 अप्रैल को अपना नया realme 16 5G लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की सबसे खास बात इसका ‘Selfie Mirror’ फीचर है, जो रियर कैमरा के साथ बेहतर सेल्फी एक्सपीरियंस देता है।

इसमें 50MP Sony IMX852 डुअल कैमरा सेटअप के साथ 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर काम करेगा।

फोन में 7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके अलावा 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले और IP69 रेटिंग इसे और खास बनाती है।

Redmi Note 15 SE स्पेशल एडिशन भी होगा लॉन्च

रेडमी भी 2 अप्रैल को अपने Note 15 SE स्पेशल एडिशन को लॉन्च कर सकती है। यह फोन रेड कलर और वेगन लेदर फिनिश के साथ आ सकता है, जो इसे प्रीमियम लुक देगा।

इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 108MP कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 20MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

फोन में 5520mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगी।

ये भी पढ़े : Redmi 15A 5G लॉन्च: कम कीमत,बड़ी बैटरी और कम बजट में दमदार स्मार्टफोन

चीन में लॉन्च होंगे Vivo X300s और X300 Ultra

इसी हफ्ते 31 मार्च को वीवो अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300s और Vivo X300 Ultra चीन में लॉन्च करेगा।

Vivo X300s में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और 200MP कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलेगा।

वहीं Vivo X300 Ultra को कंपनी का सबसे पावरफुल फोन माना जा रहा है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिल सकती है।

इस स्मार्टफोन में 200MP + 200MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 7000mAh बैटरी दी जा सकती है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाता है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts