देहरादून, अक्टूबर 2025। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2025 का ग्रैंड फिनाले 5 अक्टूबर को होने जा रहा है। इस बार का समापन समारोह बेहद खास होगा क्योंकि बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह अपने धमाकेदार रैप से मंच को हिला देंगे। वहीं बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री नोरा फतही अपने डांस परफॉर्मेंस से समां बांधेंगी।
इसके अलावा, उत्तराखंड का मशहूर म्यूजिकल बैंड पांडवाज भी अपनी धुनों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेगा।
मैदान पर क्रिकेट और मंच पर मनोरंजन का संगम
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सचिव किरण रौतेला वर्मा और यूपीएल के चेयरमैन सुनील कुमार जोशी ने बताया कि फाइनल मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में होगा। यहां क्रिकेट के साथ-साथ भारत के सबसे बड़े म्यूजिकल एक्ट्स मंच पर रंग जमाएंगे।
23 सितंबर से शुरू हुए UPL सीजन-2 में पहले ही गढ़वाली मेशअप, लोक कलाकारों और कई बेहतरीन परफॉर्मेंस हो चुकी हैं। अब फाइनल मुकाबले के साथ बादशाह और नोरा फतही की प्रस्तुति इस उत्सव को चरम पर ले जाएगी।
बादशाह और नोरा की अपील
फाइनल से पहले बादशाह और नोरा फतही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दर्शकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
बादशाह ने वीडियो की शुरुआत “Hello Dehradun” से की, जिस पर दर्शकों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।
स्थानीय कलाकारों को भी मौका
इस सीजन में पहली बार “यूपीएल की आवाज” स्पोर्ट्स प्रजेंटर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 18 से 45 साल तक के उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवाओं को टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुति देने का मौका दिया गया है।
UPL खेल और संस्कृति का जश्न
किरण रौतेला वर्मा ने कहा,
“उत्तराखंड प्रीमियर लीग एक ऐसा मंच है जो राज्य की खेल और सांस्कृतिक उत्कृष्टता का जश्न मनाता है। इस सीजन में भारत के शीर्ष सितारों और स्थानीय प्रतिभाओं के साथ हम यूपीएल को राज्य का सबसे बड़ा उत्सव बना रहे हैं।”
उन्होंने बताया कि महिला टूर्नामेंट भी मंगलवार से शुरू हो रहा है और बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है।
क्यों खास है यह ग्रैंड फिनाले?
- बादशाह का धमाकेदार रैप शो
- नोरा फतही का ग्लैमरस डांस परफॉर्मेंस
- पांडवाज बैंड की उत्तराखंडी धुनें
- महिला और पुरुष टूर्नामेंट्स का रोमांचक समापन



