नीरज उत्तराखंडी/मोरी (उत्तरकाशी), 7 सितंबर 2025। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत उत्तरकाशी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मोरी और एसओजी की संयुक्त टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 466 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी जा रही है।
त्यूणी रोड पर पकड़ा गया आरोपी
थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान और प्रभारी एसओजी प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को त्यूणी रोड, वाल्टी तप्पड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पोती सिंह पुत्र जुबल सिंह, निवासी खन्यासणी, तहसील मोरी, उत्तरकाशी को रोका गया। तलाशी में उसके पास से 466 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
NDPS Act में मुकदमा दर्ज
थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना मोरी में 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।
बरामदगी का विवरण
- चरस: 466 ग्राम (कीमत लगभग 1 लाख रुपये)
- आरोपी: पोती सिंह पुत्र जुबल सिंह, निवासी खन्यासणी, तहसील मोरी, उत्तरकाशी
पुलिस टीम की भूमिका
इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस और एसओजी की टीम शामिल रही:
- रणवीर सिंह चौहान – थानाध्यक्ष मोरी
- हे0कानि0 रघुवीर सिंह (एसओजी)
- हे0कानि0 सूरज (एसओजी)
- कानि0 अनिल (एसओजी)
- कानि0 प्रमोद चौहान
- कानि0 अनिल तोमर
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत लगातार कार्रवाई
उत्तराखंड पुलिस लगातार ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की लत से बचाने और नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिले में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।



