पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : मंत्री गणेश जोशी पर मुकदमा दर्ज करने के लिए विजिलेंस कोर्ट को कैबिनेट की अनुमति का इंतजार

September 3, 2024
in उत्तराखंड
बड़ी खबर :  मंत्री गणेश जोशी पर मुकदमा दर्ज करने के लिए विजिलेंस कोर्ट को कैबिनेट की अनुमति का इंतजार
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मुसीबतें आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरने के चलते बढ़ गई हैं। अब इस मामले में विजिलेंस ने जांच आख्या कोर्ट को सौंप दी। अब यह धामी कैबिनेट को तय करना है कि वह गणेश जोशी के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति देती है या नहीं। 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक मामले को आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने उजागर किया था। विकेश ने कैबिनेट मंत्री को 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान दायर किये गये हलफनामे को आधार बनाया। इसमें गणेश जोशी ने बताया कि उनके पास लगभग नौ करोड़ की संपत्ति है। विकेश का तर्क था कि गणेश जोशी का राजनीति के अलावा कोई आय का अन्य साधन नहीं है। गणेश जोशी के आयकर रिटर्न के आधार पर विधायक और मंत्री के तौर पर उन्हें विगत 15 साल में महज 35 लाख का वेतन मिला तो यह नौ करोड़ कहां से आए। 

विशेष न्यायालय न्यायाधीश सतर्कता मनीष मिश्रा ने 2 सितम्बर को इस मामले की सुनवाई की। विशेष न्यायालय न्यायाधीश सतर्कता मनीष मिश्रा ने अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को नजीर मानते हुए कहा कि शिकायत के लिए तीन महीने की समयसीमा के बाद ही कोर्ट किसी राय पर पहुंचेगी। यह समय सीमा 8 अक्तूबर को समाप्त हो रही है। इस दौरान कोर्ट ने गोपन विभाग के सचिव से कहा है कि वह कैबिनेट का निर्णय कोर्ट तक इस तिथि तक पहुंचा दे। इस संबंध में सचिव गोपन विभाग को सूचित कर दिया गया है। 

विशेष न्यायालय न्यायाधीश सतर्कता मनीष मिश्रा ने कैबिनेट को 8 अक्टूबर तक कैबिनेट को अपने विवेकाधिकार का प्रयोग करने की समयसीमा दी है। केस की अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होगी।

आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में विजिलेंस ने मंत्री परिषद की अनुमति मांग कर मंत्री गणेश जोशी व भाजपा को मुश्किल में डाल दिया है। अब देखना है कि धामी कैबिनेट अपने मंत्री पर मुकदमा चलाने की अनुमति देती है या नहीं !


Previous Post

हाईकोर्ट :- लालकुआं दुग्ध संघ टैंडर गड़बड़ी में आयुक्त की जांच रिपोर्ट पर एक्शन बताए सरकार ?

Next Post

बिग न्यूज : दुष्कर्म के आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष की जल्द गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने दी आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी।

Next Post
बिग न्यूज : दुष्कर्म के आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष  की जल्द गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने दी आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी।

बिग न्यूज : दुष्कर्म के आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष की जल्द गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने दी आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: बदरीनाथ से लौट रही 42 तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी आग।  टला बड़ा हादसा..
  • बड़ी खबर: मसूरी मालरोड पर पीआरडी जवान ने युवक को जड़ा थप्पड़। भड़के स्थानीय लोग, हुआ हंगामा..
  • No update
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बीपीएएलएम रेजिमन से शुरू हुआ एमडीआर टीबी का आधुनिक उपचार, छह माह में पूरी होगी इलाज की प्रक्रिया
  • बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल। कई डॉक्टरों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट ..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!