अपडेट: भारी बारिश के चलते देहरादून में बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है।हर रोज उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है।

वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी करते हुए 13 और 14 अगस्त को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय  बिजली चमकने के साथ ही तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

तीव्र बारिश के चलते कई संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना बनी रहती है। जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

मौसम विभाग के इसी पूर्वानुमान के चलते देहरादून जिले के जिलाधिकारी ने कल 14 अगस्त को देहरादून जिले के कक्षा 1 से 12 तक सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया हैं। 

देखें आदेश :

Read Next Article Scroll Down

Related Posts