मुख्यमंत्री ने लेटीबुंगा में जनसभा को संबोधित किया, कहा पी.एम.ने जमरानी, एम्स और हल्द्वानी के विकास के लिए स्वीकृति दी।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल जिले के लेटीबूंगा पहुंचकर आम सभा को संबोधित किया।सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।
नैनीताल जिले में धारी के लेटीबुंगा में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने एक जनसभा को संबोधित किया।
सी.एम.ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणापत्र जारी किया है वह मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र है। साथ ही कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति पर विश्वास करती है। धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने यू.सी.सी.बिल लागू करने का काम किया है। सी.एम.धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों की बदौलत ही इस बार भाजपा 400 से अधिक सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 हटाने के साथ विश्व में भारत का डंका बजा दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि पी.एम.मोदी ने जमरानी बांध, कुमाऊं में एम्स, हल्द्वानी के विकास के लिए धनराशि स्वीकृत की है। सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की बदौलत भाजपा जीत हासिल करेगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts