तल्लीताल जेल के समीप आग से रिहायशी क्षेत्र को खतरा। दमकल पहुंचा आग बुझाने…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के जेल के समीप जंगल मे आग लग गई। दमकल विभाग धधकती आग को बुझाने के लिए जुट गई। बताया गया कि किसी उत्पाती ने आग लगाकर छोड़ दी, जिससे आग जंगल मे फैल गई।नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में तल्लीताल जेल के समीप घने जंगल में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के जेल के समीप जंगल मे आग लग गई। दमकल विभाग धधकती आग को बुझाने के लिए जुट गई। बताया गया कि किसी उत्पाती ने आग लगाकर छोड़ दी, जिससे आग जंगल मे फैल गई।
नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में तल्लीताल जेल के समीप घने जंगल में अचानक आग की सूचना आई। मल्लीताल फायर स्टेशन से एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई। बताया गया कि जंगल में आग कुछ उत्पाती युवकों द्वारा लगाए जाने की जानकारी मिली। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दमकल वाहन से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। जेल के समीप लगी इस आग से रिहायसी क्षेत्र और जेल को खतरा बनने लगा था, जब आग पर काबू पा लिया गया। फायरमैन डी.बी.आर.सलामत ने बताया कि पोस्ट मॉर्टम हाउस के बगल में लगी आग तेजी से फैल रही थी जिसे पानी की तेज धार से काबू किया गया। आग पर नजर रखकर उसे कंट्रोल किया जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts