पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

प्रसिद्ध हास्य कलाकार घन्ना भाई की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती

February 11, 2025
in उत्तराखंड
प्रसिद्ध हास्य कलाकार घन्ना भाई की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति गंभीर है, और वह पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। क्रिटिकल केयर यूनिट में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी निरंतर निगरानी कर रही है।

स्वास्थ्य पहले भी रहा था खराब
‘आवाज सुनो पहाड़ों की’ कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बलबीर सिंह पंवार और संयोजक नरेंद्र रौथाण ने जानकारी दी कि घन्ना भाई को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। वह नियमित रूप से हृदय संबंधी जांच करवाते थे। हाल ही में, यूरिन में ब्लड आने की समस्या के चलते वह अस्पताल पहुंचे थे। रक्त चढ़ाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण चार दिन पहले उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा।

श्रीमहंत देवेंद्र दास ने दिए विशेष उपचार के निर्देश
दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास ने उनके इलाज पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। परिवार और प्रशंसकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

गढ़वाली सिनेमा और राजनीति में भी आजमाया हाथ
घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्मों और म्यूजिक एलबम में अपने हास्य अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा, उन्होंने राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई। 2012 में भाजपा के टिकट पर पौड़ी विधानसभा से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों में भी टिकट के लिए दावेदारी की थी।


Previous Post

बड़ी खबर :संविदा श्रमिक संघ ने 11 फरवरी से धरना प्रदर्शन का किया ऐलान

Next Post

फर्जीवाड़ा: डिफेंस कॉलोनी में अवैध रूप से जमीन बेचने मामले में 16 पूर्व सैन्य अफसरों पर मुकदमा दर्ज

Next Post
फर्जीवाड़ा: डिफेंस कॉलोनी में अवैध रूप से जमीन बेचने मामले में 16 पूर्व सैन्य अफसरों पर मुकदमा दर्ज

फर्जीवाड़ा: डिफेंस कॉलोनी में अवैध रूप से जमीन बेचने मामले में 16 पूर्व सैन्य अफसरों पर मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • संस्कृति, संगीत और आध्यात्म कला महोत्सव नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान का शुभारंभ  कल श्रीनगर गढ़वाल में ::राजयोगिनी पी. के. चंद्रिका दीदी
  • वूमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी के दो मुकाबले शुरू। जानिए खास बात ..
  • बड़ी खबर : मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
  • बड़ी खबर: भू माफ़ियाओं पर डीएम का डंडा ।900 बीघा ज़मीन सरकार में निहित…
  • पढ़ाई के साथ साथ क्रिएटिविटी भी छात्र छात्राओं का करती है सर्वांगीण विकास – ललित जोशी
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!