हाईकोर्ट में होली का छाया रंग, जज के “रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे” गाने पर थिरके अधिवक्ता।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- हाई कोर्ट परिसर में छाई होली की खुमारी। जज साहब ने भी ने भी “रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे” और गढ़वाली होली गाई।नैनीताल में उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की तरफ से आज हाईकोर्ट परिसर में होली गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर लगभग एक बजे हुए इस कार्यक्रम में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- हाई कोर्ट परिसर में छाई होली की खुमारी। जज साहब ने भी ने भी “रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे” और गढ़वाली होली गाई।
नैनीताल में उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की तरफ से आज हाईकोर्ट परिसर में होली गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर लगभग एक बजे हुए इस कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यायमूर्ति मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित मौजूद रहे। इस मौके पर बार के अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने न्यायाधीशों को टीका लगाया और उन्हें होली की पारंपरिक टोपी पहनाई। मुख्य मंच पर ‘नई दिशाएं समिति’ के कलाकारों की तरफ से पहाड़ी और कुमाउनी होली से जुड़े दर्जनों गानों को नृत्य के साथ गाया गया।
न्यायाधीश पंकज पुरोहित ने गढ़वाली गाना “सा रा रा रा रा” गाया। इसके साथ ही उन्होंने होली में गाया जाने वाला सबसे चर्चित गाना “रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे” गाया। गानों की थाप पर अधिवक्ता भी थिरकने को मज़बूर हो गए। इस मौके पर बार महासचिव सौरभ अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पा जोशी, राजेन्द्र डोभाल, एम.सी.कांडपाल, सय्यद नदीम, बासु मौलेखी, हर्ष तनेजा, तरुण ताकुली, लता नेगी, श्रुति तिवारी, वीरेंद्र अधिकारी, प्रभाकर जोशी, कांतिराम शर्मा, के.एम.जोशी समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। होली कार्यक्रम में हाईकोर्ट स्टाफ ने भी शिरकत की। न्यायाधीशों ने प्रदेश समेत देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts