पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

हाई कोर्ट न्यूज़ : रानीबाग से नैनीताल रोपवे मामले में एन.एच.ए.आई. से 45 दिन में मांगा प्रपोजल

June 16, 2022
in पर्वतजन
हाईकोर्ट न्यूज़ : विधायक की हत्या में चौथा आरोपी भी हुआ बाइज्जत बरी
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):– 

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने टूरिज्म डवलमेंट बोर्ड और राज्य सरकार द्वारा रानीबाग से नैनीताल के लिए प्रस्तावित रोपवे के मामले में सुनवाई करते हुए नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(

एन.एच.ए.आई.)से 45 दिन के भीतर एक प्रपोजल पेश करने को कहा है। कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति आर.सी.खुल्बे की खण्डपीठ ने प्रो.अजय रावत की जनहित याचिका पर सुनवाई की।

       खंडपीठ ने एन.एच.ए.आई.को शपथपत्र के माध्यम से सम्पूर्ण कागजातों के साथ प्रपोजल पेश करने को कहा है। 

आज सुनवाई के दौरान एन.एच.ए.आई.की तरफ से कहा गया कि उन्होंने मार्च 2022 में जर्मन ऑस्ट्रेलियन कम्पनी को सर्वे के लिए 9 करोड़ रुपये का ठेका दे दिया है। एन.एच.ए.आई.इस प्रोजेक्ट का नए सिरे से सर्वे कराएगी। पूरे प्रोजेक्ट का भूगर्भिय सर्वेक्षण किया जाएगा। पुराने प्रोजेक्ट में चार स्टेशन बनाने का प्रपोजल था। अगर बेस स्टेशन के लिए भूमि पक्की नही मिलती है तो इसे दूसरी जगह बेस स्टेशन बनाया जा सकता है, चाहे कितने भी स्टेशन बनाने पड़े। शरुआती दौर में यह प्रोजेक्ट 12 किलोमीटर का है। नए सिरे से डी.पी.आर.तैयार किया जाएगा। इसके लिए उन्हें प्रपोजल व शपथपत्र पेस करने के लिए समय दिया जाय। जिसपर न्यायालय ने एन.एच.ए.आई.को 45 दिन का समय दिया । 

     मामले के अनुसार नैनीताल निवासी पर्यावरणविद प्रो. अजय रावत ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि टूरिज्म डवलमेंट बोर्ड और राज्य सरकार द्वारा रानीबाग से नैनीताल के लिए रोपवे का निर्माण प्रस्तावित है। रोपवे के लिए निहाल नाले और बलिया नाले के मध्य मनोरा पीक पर निर्माण कार्य होना है । ये दोनो नाले भूगर्भीय रिपोर्ट के आधार पर अतिसंवेदनशील हैं। लिहाजा यहा किसी भी प्रकार का निर्माण नही किया जा सकता। पूर्व में भी न्यायालय ने हनुमानगढ़ी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगाई थी । याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि वे रोपवे के विरोध में नहीं है बल्कि रोपवे के निर्माण से पहले इसकी विस्तृत भूगर्भीय जाँच कराई जाए।


Previous Post

हाई कोर्ट न्यूज़ : बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर राज्य सरकार ने जमा किया अपना जवाब

Next Post

अभिनेता हेमंत पाण्डे ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Next Post
अभिनेता हेमंत पाण्डे ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

अभिनेता हेमंत पाण्डे ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • संस्कृति, संगीत और आध्यात्म कला महोत्सव नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान का शुभारंभ  कल श्रीनगर गढ़वाल में ::राजयोगिनी पी. के. चंद्रिका दीदी
  • वूमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी के दो मुकाबले शुरू। जानिए खास बात ..
  • बड़ी खबर : मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
  • बड़ी खबर: भू माफ़ियाओं पर डीएम का डंडा ।900 बीघा ज़मीन सरकार में निहित…
  • पढ़ाई के साथ साथ क्रिएटिविटी भी छात्र छात्राओं का करती है सर्वांगीण विकास – ललित जोशी
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!