Uttarakhand News: दून में अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का डंडा 

 देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को एमडीडीए की टीम ने डोईवाला, रानीपोखरी और माजरी ग्रांट समेत कई इलाकों में करीब 95 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर दी। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में की गई।

सुनियोजित विकास के लिए जरूरी है लेआउट पास कराना

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि सुनियोजित विकास के लिए भूखंडों का लेआउट पास कराना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री धामी ने भी दून में तेजी से बढ़ते अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

किन-किन जगह हुई कार्रवाई?

  • हरिद्वार रोड: साईं मंदिर के पास गौतम जौहर और संदीप पाल की ओर से की गई 40 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त।
  • बक्सरवाला व भानियावाला: कुलदीप राणा और विपिन जायसवाल की 25 बीघा प्लाटिंग पर बुलडोजर चला।
  • डोईवाला: संजय सुंदरियाल की 18 बीघा अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई।
  • रानीपोखरी (ग्राम डांडीपुर): टीकाराम पुरवाल की 12 बीघा प्लाटिंग ध्वस्त।
  • माजरी ग्रांट (हरिद्वार रोड): बिंदु पुरवाल के अवैध निर्माण को सील किया गया।

खरीदारों के लिए चेतावनी

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि बिना लेआउट पास कराए प्लाटिंग में नक्शे पास न होने का खतरा रहता है। प्रॉपर्टी डीलर अपने मुनाफे के लिए बुनियादी सुविधाओं को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी गई कि भूखंड खरीदने से पहले एमडीडीए से जांच-पड़ताल अवश्य करें

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

इस अभियान में सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता प्रवेश नौटियाल, सुपरवाइजर और पुलिस बल मौजूद रहे।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts