भवाली मार्ग में रेलिंग चोरी के आरोपियों का जागरूक महिला ने बनाया वीडियो। आप भी देखिये किसपर लगा है आरोप…?

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल से भवाली मार्ग में सड़क किनारे लगी दर्जनों रेलिंगो को चोरने वाले एक गैंग का वीडियो किसी जागरूक महिला ने बनाया है। वीडियो में कूड़ा उठाने वाले वाहन के चालक व अन्य पर रेलिंग चोरने का आरोप लगाया गया है।नैनीताल से भवाली मार्ग में भूमियाधार और कैंट के […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल से भवाली मार्ग में सड़क किनारे लगी दर्जनों रेलिंगो को चोरने वाले एक गैंग का वीडियो किसी जागरूक महिला ने बनाया है। वीडियो में कूड़ा उठाने वाले वाहन के चालक व अन्य पर रेलिंग चोरने का आरोप लगाया गया है।
नैनीताल से भवाली मार्ग में भूमियाधार और कैंट के बीच किसी गैंग ने दर्जनों रेलिंग चोर ली। इस चोरी की जानकारी देते हुए हमने बीती 9 जुलाई को अपनी खबर के माध्यम से लोगों को सचेत किया था। सूचना मिलने के बाद किसी जागरूक महिला ने कथित रेलिंग चोर गैंग के लोगों का वीडियो बना लिया, जो अब वाइरल हो रहा है। महिला ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने 30 से 35 रेलिंग चोरी हैं, जो नैनीताल से 3 किलोमीटर से समीप की हैं। उन्होंने इन चोरों को रंगेहाथों रेलिंग चोरते हुए देखा। आरोपी कूड़ा उठाने के लिए आने की बात कह रहे हैं। गाड़ी में सवार लगभग तीन लोग गाड़ी संख्या यू.के.04जी.ए.6744 से निकल गए। इस मार्ग में लगभग 6 से 7 किलोमीटर दूर जोखिया के समीप सड़क सुरक्षा के लिए लोक निर्माण विभाग के बैरियर भी निकाले गए हैं। इन बैरियरों से टकराकर कई वाहन खाई में जाने से बचे हैं। अब पुलिस और प्रशासन के लिए चोरों तक पहुंचना आसान हो गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts