प्रशासन का नैनीताल के होटलों में छापा, घरेलू गैस सिलेंडर जप्त, खाने का सैम्पल भरा।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से अवैध रूप से चल रहे कुछ होटलों पर छापेमारी कर एक घरेलू एल.पी.जी.गैस सिलेंडर जप्त किया और होटल स्वामियों को अन्य खामियां के जवाब देने को कहा है।नैनीताल में पिछले लंबे समय से होटल एसोसिएशन और आम लोग नगर में अवैध […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से अवैध रूप से चल रहे कुछ होटलों पर छापेमारी कर एक घरेलू एल.पी.जी.गैस सिलेंडर जप्त किया और होटल स्वामियों को अन्य खामियां के जवाब देने को कहा है।
नैनीताल में पिछले लंबे समय से होटल एसोसिएशन और आम लोग नगर में अवैध रूप से चल रहे होटलों के खिलाफ शिकायत करते रहे हैं। जिला प्रशासन ने आज अयारपाटा और मॉल रोड के कुछ होटलों में जाकर उनके दस्तावेज चैक किया। प्रशासन ने सबसे पहले उनके पंजीकरण के कागजातों को चैक किया और फिर उनके साथ चल रही खाद्य सुरक्षा की टीम ने किचन में पकवानों को चैक किया। एक होटल में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल होता मिला तो एक होटल में पनीर से बदबू आ रही थी, जिसपर सिलेंडर को जप्त कर लिया गया और फ़ूड का सैम्पल ले लिया गया। टीम को लीड कर रहे एस.डी.एम.प्रमोद कुमार ने बताया कि ये रैंडम चैकिंग है, जिसे आगे भी सुचारू रखा जाएगा। आज होटलों से मिली छोटी छोटी खामियों पर नोटिस जारी किया गया है और सुधार कर जवाब देने को कहा गया है। इस मौके पर पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी और नगर पालिका की ई.ओ.पूजा के अलावा पुलिस टीम मौजूद रही।

बाईट :- प्रमोद कुमार, नैनीताल।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts