नैनीताल में फर्जी करंसी और दीनार चला रहे 4 में से 1 युवक को व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में नकली भारतीय करंसी और दुबई की संदिग्ध करंसी दिराम के साथ एक गिरफ्तार जबकि तीन युवक भागने में सफल। व्यापारियों की सूझबूझ से आरोपी युवकों में से एक के कब्जे से फर्जी नोट बरामद। पुलिस मामले की जांच के साथ भागे युवकों की तलाश में जुटी।
नैनीताल की मल्लीताल बाजार में आज सवेरे लगभग दस बजे शुभंजली कलेक्शन में दो युवक समान खरीदने पहुंचे। व्यापारी कन्हैया जैसवाल ने बताया कि उस समय उनका पुत्र दुकान में मौजूद था। युवकों ने उसने ₹370/= के जॉकी के इन वियर खरीदे और ₹500/=का नोट दिया, जसपर उन्हें ₹130/= लौटा दिए गए। इनके जाने के बाद व्यापारी को शक हुआ और पिता के आने के बाद बेटे ने नोट चैक करवाया। नोट के नकली होने की पुष्टि होने के बाद कैमरे चैक किये गए और वीडियो अन्य व्यापारियों के पास भी भिजवाया गया। आरोप है कि युवकों के पास ₹500/= रुपये के नोटों का एक बंडल था। वीडियो फैलने के बाद मॉल रोड के एक व्यापारी ने ठगे गए व्यापारी को बताया गया कि आरोपी मॉलरोड के शोरूम में देखे गए हैं, जो संख्या में चार हैं। इसपर सभी व्यापारियों ने उनका पीछा किया तो आरोपियों को संदेह हो गया और उन्होंने पैदल चलते हुए अपनी स्पीड तेज कर दी। व्यापारियों ने चार में से एक को नगर पालिका के पास दबोच लिया और कोतवाली ले आए। आरोपी ने बताया कि उसके तीन साथी हैं जो अशोक पार्किंग में गए हैं। पार्किंग में देखने पर पता चला कि अन्य तीनों आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने एक निजी बैंक में करेंसी चैक कराई तो उसमें नकली नोट की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों से ₹500/= के नकली नोट और 200 दिरम के 17 संदिग्ध नोट भी बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ नोटों की जानकारियों में जुट गए हैं।

बाईट :- कन्हैया जैसवाल, ठगा व्यापारी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts