हादसा: ओवरटेक करने के चक्कर में हवा में लटकी अनियंत्रित बस

देर शाम कालाढ़ूंगी में एक बस दुघर्टनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि, उससे आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में 20 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। बस के लटकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो […]

देर शाम कालाढ़ूंगी में एक बस दुघर्टनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि, उससे आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में 20 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई।

बस के लटकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि, एक निजी बस संख्या UK04PA0124 नैनीताल से रामनगर आ रही थी। गैबुआ में आगे चल रही बस को ओवरटेक करते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे लटक गई।

यात्रियों का आरोप है कि, बस चालक की तेज गति और लापरवाही से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि, बस पलटी नहीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बैलपड़ाव पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक और परिचालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts