दुखद: यहां बाघ ने युवक को बनाया अपना निवाला

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना  उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के कक्षा सुरई वन रेंज संख्या 47 बी के अंतर्गत जंगल में घास लेने गए एक व्यक्ति को बाघ ने बनाया अपना निवाला। आसपास के ग्रामीणों में बना दहशत का माहौल इस क्षेत्र में अब तक 6 लोगों को उतर चुका है मौत के घाट। 20लोगों […]

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना 

उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के कक्षा सुरई वन रेंज संख्या 47 बी के अंतर्गत जंगल में घास लेने गए एक व्यक्ति को बाघ ने बनाया अपना निवाला।

आसपास के ग्रामीणों में बना दहशत का माहौल इस क्षेत्र में अब तक 6 लोगों को उतर चुका है मौत के घाट।

20लोगों को कर चुका है घायल 

घटना की सूचना पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने लगभग 25 राउंड हवेई फायर के पश्चात शव को बाग के कब्जे से छुड़ाने में सफलता पाई है । 

वही इस पूरी घटनाक्रम पर एसडीओ संतोष पंथ का कहना है कि वन क्षेत्र अधिकारी सुरई से मिली जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के रहने वाले दो दंपति जंगल में घास लेने के लिए गए थे,मृतक की पत्नी के बताए अनुसार अचानक से जंगली जानवर ने उसके पति पर हमला कर दिया और झाड़ियों की तरफ खींच कर ले गया उसने शोर मचा कर लोगों को बताया।

 तत्पश्चात वन विभाग की टीम वहां पर पहुंची और वन विभाग की टीम शव को कब्जे में लेकर पुलिस के साथ मिलकर पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारे द्वारा लगातार उसे क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाता रहा है हम लोगों से अपील भी करते रहे हैं कि जंगल में अकेले ना जाएं हमारे द्वारा लगातार क्षेत्र में लोगों को जंगल में न जाने के लिए जागरूक भी किया जाता रहा है।

Also Read This

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व

गुरु कृपा और गुरु भक्ति से सराबोर हुआ देहरादून का पावन श्री दरबार साहिब देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर शीश...

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों का NIB, नोएडा में प्रशिक्षण जारी

भीमताल। कमल जगाती जे. सी. बोस परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के फाइनल ईयर के छात्र-छात्राएँ विभागाध्यक्ष डॉ. वीना पांडे के निर्देशन में वर्तमान में राष्ट्रीय इम्यूनोलॉजी संस्थान (NIB), नोएडा में प्रशिक्षण...

Related Posts