बड़ी खबर : सीजेएम कोर्ट ने शक्तिमान प्रकरण में मंत्री गणेश जोशी को किया दोषमुक्त।

सीजेएम कोर्ट ने शक्तिमान प्रकरण में मंत्री गणेश जोशी को दोषमुक्त करार दे दिया हैं।शक्तिमान प्रकरण साल 2016 से शक्तिमान प्रकरण कोर्ट में लंबित चल रहा था। दरअसल, साल 2016 में जब कांग्रेस सत्ता में थी तब विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया ।  इस दौरान प्रदर्शनकारियों को […]

सीजेएम कोर्ट ने शक्तिमान प्रकरण में मंत्री गणेश जोशी को दोषमुक्त करार दे दिया हैं।शक्तिमान प्रकरण साल 2016 से शक्तिमान प्रकरण कोर्ट में लंबित चल रहा था।

दरअसल, साल 2016 में जब कांग्रेस सत्ता में थी तब विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया ।  इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए घुड़सवार भी तैनात किए गए थे लेकिन धक्का-मुक्की के बीच शक्तिमान घोड़े की एक टांग टूट गई थी। जिसके बाद इस मामले का आरोप उस दौरान मसूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक गणेश जोशी पर लगा था।

इलाज के दौरान शक्तिमान घोड़े की मौत हो गई,जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया और  विधायक गणेश जोशी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया।

शक्तिमान प्रकरण में गणेश जोशी ने ये बयान दिया कि अगर उन पर लगे आरोप साबित हो गए, तो उनके पैर काट दिए जाएं।

उन्होंने कहा, ‘अगर मैं दोषी पाया गया तो हर सजा के लिए तैयार हूं।

अब गुरुवार को, सीजेएम कोर्ट में इस प्रकरण को लेकर हुई सुनवाई में कोर्ट ने गणेश जोशी के दोष मुक्त करार दे दिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts