पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

RTI खुलासा: यहां 469 व्यक्ति हुये गुमशुदा। बरामद हुये 296 व्यक्ति

August 4, 2023
in उत्तराखंड
RTI खुलासा : सरकारी कार्यालय में महीने में 4 या उससे अधिक दिन देर से आने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रावधान
ShareShareShare

काशीपुर। काशीपुर क्षेत्र से वर्ष 2021 से मई 2023 तक 469 व्यक्ति गुमशुदा हुये हैं जबकि इस अवधि में 296 व्यक्ति बरामद भी हुये है। गुमशुदा व्यक्तियों में 108 महिलायें तथा 125 बालक-बालिकाएं भी शामिल है। यह खुलासा सूचना अधिकार के अन्तर्गत सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। 

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंह नगर  कार्यालय से वर्ष 2021 से सूचना उपलब्ध कराने तक की गुमशुदा तथा बरामद व्यक्तियों की थाना वार सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी/पुलिस अधीक्षक, रूद्रपुर मनोज कुमार कत्याल ने अपने पत्रांक 152/2023 के साथ थानों से प्राप्त सूचना उपलब्ध करायी गयी है।

उपलब्ध सूचना के अनुसार काशीपुर क्षेत्र के तीन थानों काशीपुर, कूण्डा तथा आई.टी.आई. से वर्ष 2021, वर्ष 2022 तथा मई 2023 की अवधि में कुल गुमशुदा व्यक्तियों की संख्या 469 है जिसमें 236 पुरूष, 108 महिलाएं  तथा 125 बालक बालिकाएं शामिल हैं। इस अवधि में कुल 296 व्यक्तियों को बरामद भी किया गया है जिसमें 75 पुरूष, 93 महिलाएं तथा 125 बालक-बालिकाएं शामिल हैं। 

 उपलब्ध थानावार सूचना के अनुसार काशीपुर थाना क्षेत्र से इस अवधि में कुल 166 व्यक्ति (पुरूष) गुमशुदा हुये है जबकि 40 ही बरामद हुये हैं जबकि 73 महिलाएं गुमशुदा हुयी है तथा 63 महिलाएं बरामद हुई हैं। इस अवधि में थाना क्षेत्र से 35 बालक-बालिकाएं भी गुमशुदा हुये हैं जबकि गुमशुदा से 8 अधिक 43 बालक-बालिकाएं बरामद हुये हैं। इससे स्पष्ट है कि पिछले वर्षों में गायब हुई बालक-बालिकाएं भी इस अवधि में बरामद हुये हैं।

कूण्डा थाना क्षेत्र से इस अवधि में कुल 56 व्यक्ति गुमशुदा हुये है जबकि 24 ही बरामद हुये हैं जबकि 7 महिलाएं गुमशुदा हुये तथा 7 महिलाएं ही बरामद हुई हैं। इस अवधि में थाना क्षेत्र से 28 बालक-बालिकाएं गुमशुदा हुये हैं जबकि 28 बालक-बालिकाएं ही बरामद हुये हैं। 

आई.टी.आई. थाना क्षेत्र से इस अवधि में कुल 14 व्यक्ति गुमशुदा हुये हैं जबकि 11 व्यक्ति (पुरूष) ही बरामद हुये हैं जबकि 28 महिलायें गुमशुदा हुई है तथा 23 महिलायें बरामद हुई है। इस अवधि में थाना क्षेत्र से 62 बालक-बालिकाएं गुमशुदा हुये हैं जबकि 57 बालक-बालिकाएं ही बरामद हुये हैं। 

वर्ष वार विवरण के अनुसार काशीपुर क्षेत्र से 2021 में 38 व्यक्ति (पुरूष), 2022 में 74 तथा 2023 में मई तक 54 व्यक्ति गुमशुदा हुये हैं जबकि 2021 व 2022 में कोई व्यक्ति (पुरूष) बरामद नहीं हुआ है, वर्ष 2023 में 40 व्यक्ति बरामद हुये हैं। काशीपुर थाना क्षेत्र से 2021 में 12, वर्ष 2022 में 28 तथा 2023 में 33 महिलाएं गुमशुदा हुई हैं जबकि इस अवधि में क्रमशः 12, 28, तथा 23 महिलाएं बरामद हुई है। थाना क्षेत्र से 2021 में 12, वर्ष 2022 में 20 तथा वर्ष 2023 में 3 बालक-बालिकाएं गुमशुदा हुये हैं जबकि सम्बन्धित अवधि में गुमशुदा से अधिक 2021 में 20, वर्ष 2022 में 19 तथा वर्ष 2023 में 4 बालक-बालिकाएं बरामद हुये हैं।

कूण्डा थाना क्षेत्र की वर्ष 2021 तथा 2022 की कुल संख्या की सूचना ही उपलब्ध करायी गयी है। इसके अनुसार वर्ष 2021-22 में कुल 47 तथा 2023 में 9 व्यक्ति (पुरूष) गुमशुदा हुये हैं जबकि इस अवधि में 16 व्यक्ति बरामद तथा 3 व्यक्ति मृत अवस्था में मिले दर्शाये गये है। वर्ष 2022 में 8 व्यक्ति ही बरामद हुये हैं। वर्ष 2022-22 में कुल 6 तथा तथा 2023 में 1 महिलाएं गुमशुदा हुई है जबकि 6 तथा 1 महिला ही बरामद दर्शायी गयी है। वर्ष 2021-22 में 22 बालक-बालिकाएं गुमशुदा दर्शाये गये है जबकि 2023 में 6 तथा इस अवधि में 22 तथा 6 बालक-बालिकाएं ही बरामद दर्शाये गये हैं।

आई.टी.आई. थाना क्षेत्र से वर्ष 2021 में 3, वर्ष 2022 में 7 तथा 2023 में 4 व्यक्ति (पुरूष) गुमशुदा हुये है जबकि इस अवधि में क्रमशः 3, 7, तथा 1 बरामद दर्शाये गये है। वर्ष 2021 में 12, वर्ष 2022 में 11 तथा 2023 में 5 महिलायें गुमशुदा दर्शायी गयी हैं जबकि क्रमशः 8,10 तथा 5 महिलायें बरामद दर्शायी है। वर्ष 2021 में 27 तथा 2022 में 26, तथा 2023 में 9 बालक-बालिकाएं गुमशुदा दर्शायी गयी है जबकि इस अवधि में क्रमशः 25, 23 तथा 9 बालक-बालिकाएं बरामद दर्शायी गयी है।

 


Previous Post

बड़ी खबर: जेई भर्ती पदों में कटौती के विरोध में सड़कों पर दिखे सैकड़ों छात्र । समर्थन में पहुंचे सेमवाल

Next Post

बड़ी खबर: वन तस्कर को पकड़ने में घायल हुआ वनकर्मी, वन तस्कर हुआ फरार

Next Post
बड़ी खबर: वन तस्कर को पकड़ने में घायल हुआ वनकर्मी, वन तस्कर हुआ फरार

बड़ी खबर: वन तस्कर को पकड़ने में घायल हुआ वनकर्मी, वन तस्कर हुआ फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में शिक्षकों के कल्याण और मानसिक चिंता कम करने पर इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन
  • क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड में अजय पांडे का निर्विरोध उपाध्यक्ष बनना तय
  • फिर गुस्से मे हरीश धामी : जिले के भ्रष्ट आला अधिकारी को करूंगा बेनकाब
  • एक्शन: अवैध अफीम के साथ युवक गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज..
  • बड़ी खबर: ट्रेन में सफर करती रही लाश,किसी को नहीं लगी भनक!
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!