देहरादून, 7 अगस्त 2025 – शहर के प्रतिष्ठित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने महादेवी कन्या पाठशाला (एमकेपी इंटर कॉलेज) में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों सहित कुल 402 लोगों ने भाग लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श व जांच सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
इस शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और ईसीजी जैसी स्वास्थ्य जांचें मुफ्त की गईं, साथ ही आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं।
विशेषज्ञों की टीम रही मौजूद
स्वास्थ्य शिविर के दौरान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपस्थित रही:
- मेडिसिन विभाग: डॉ. दीपांशु, डॉ. शुभम सिंह
- शिशु रोग विभाग: डॉ. हरीश
- स्त्री एवं प्रसूति रोग: डॉ. रागिनी गुलाटी
- त्वचा रोग: डॉ. दीपांक चौधरी
- ईएनटी (कान, नाक, गला): डॉ. आरुषि
- सर्जरी विभाग: डॉ. पलक
- नेत्र रोग विभाग: डॉ. अमनजोत और डॉ. वैष्णवी
प्रशंसा और सराहना
इस अवसर पर एमकेपी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा रस्तोगी ने शिविर के आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा,
“यह स्वास्थ्य शिविर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की समाज के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में समर्पित रूप से कार्य कर रहे हैं, जो युवाओं के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है।”
आयोजन में इनका रहा विशेष सहयोग
इस शिविर को सफल बनाने में एमकेपी इंटर कॉलेज के सचिव जितेन्द्र नेगी, प्रवक्ता अर्चना पंत, अनीता नेगी, लता भण्डारा, किरण, लता राणा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान और जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



