पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंडी महिलाएं : पंचायत प्रतिनिधित्व में अव्वल, कामकाज में सबसे फिसड्डी

March 24, 2023
in उत्तराखंड
उत्तराखंडी महिलाएं : पंचायत प्रतिनिधित्व में अव्वल, कामकाज में सबसे फिसड्डी
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड पंचायतों में महिलाओं को देश में पहला स्थान मिला है। मतलब पंचायतों में प्रतिनिधित्व के हिसाब से सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व महिलाओं का उत्तराखंड में है।

 गोदी मीडिया को भी सरकार की तारीफ करने का मौका मिल गया है। लेकिन यह कोई नहीं बता रहा है कि उसी सर्वे का एक और पार्ट है जिसमें कहा गया है कि प्रबंधकीय पदों पर उत्तराखंड की महिलाएं देश में सबसे निचले पायदान पर हैं।

यानी उत्तराखंड में आरक्षण के लिहाज से वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए आधी आबादी को पंचायतों में तो आरक्षण दे दिया गया लेकिन उनके कौशल को नहीं बढ़ाया गया। ना उनका क्षमता का विकास हुआ ना उनकी कोई ठीक से ट्रेनिंग हुई।

 इसलिए महिलाएं अभी भी रबर स्टैंप बनी हुई है। लोकतंत्र के इस पेड़ पर पत्तियों के नाम पर उत्तराखंड में प्रधान पति, प्रमुख पति, क्षेत्र पंचायत पतियों का ही बोलबाला है।

 आंकड़ों के आईने में देखें तो पूरे देश भर में वर्ष 2020 में प्रबंधकीय पदों पर महिलाओं का प्रतिशत 18.7 था। जो कि वर्ष 2021 में मामूली सी गिरावट के साथ मात्र 18% पर अटका। यानि पॉइंट 7 की मामूली सी गिरावट आई।

 लेकिन उत्तराखंड में वर्ष 2020 में प्रबंधकीय पदों पर 11.7 प्रतिशत महिलाएं हैं, जोकि वर्ष 2021 में मात्र 3.3  प्रतिशत रह गई।  यानी पूरे देश में कामकाजी महिलाओं के लिहाज से उत्तराखंड सबसे निचले पायदान पर है।

 यही नहीं आधी आबादी के राज्य में 70 विधानसभा सीटों मे से मात्र आठ सीटों पर ही महिलाएं हैं, जबकि 62 सीटों पर पुरुष विधायक हैं।

 उत्तराखंड में 11 न्यायाधीशों के पदों में से एक भी पद पर महिला न्यायधीश तैनात नहीं है।

 इसके अलावा “व्हाई शुड बॉयज हैव ऑल द फन” के विज्ञापनों की भरमार के बावजूद मात्र 12% महिलाएं ही पुरुषों के मुकाबले स्कूटी अथवा कार चलाती हैं।

 अब किसी को सरकार की चमचागिरी में गुणगान गाने के लिए पैसा मिल रहा हो तो कोई क्या कर सकता है।


Previous Post

दर्दनाक हादसा : पूर्णागिरि धाम में निजी बस ने श्रद्धालुओं को कुचला, पांच की मौत

Next Post

सावधान : प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

Next Post
मौसम अपडेट: जानिए होली पर उत्तराखंड में मौसम का हाल

सावधान : प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • क्राइम: 14 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार। वाहन भी सीज
  • हरीश रावत के गैरसैंण बयान पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- “जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें”
  • ₹17,499 में आया Samsung का नया 5G फोन। मिलेंगे स्मार्ट AI टूल्स और प्रीमियम लुक
  • भारी बारिश में देवदूत बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी: एसआई कांतीलाल जोशी की टीम ने बचाई मजदूरों की जान
  • हादसा (ब्रेकिंग): 28 कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!