कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने माँ नयना देवी मंदिर में कहा कि लोकसभा क्षेत्र में 18 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए पर्याप्त कॉलेज ही नहीं हैं।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल – उधम सिंह नगर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलने के बाद आज प्रत्याशी प्रकाश जोशी भीमताल के बाद नैनीताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि 18 से 24 वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए पर्याप्त कॉलेज ही नहीं हैं।
नैनीताल – उधम सिंह नगर की प्रतिष्ठित लोकसभा सीट के लिए निवर्तमान संसद अजय भट्ट को भाजपा की पहली लिस्ट में जगह मिल गई थी। इसके कुछ दिनों के बाद कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों की शार्ट लिस्ट कर अपने प्रत्याशी प्रकाश जोशी को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। मतदाताओं के अनुसार दोनों प्रत्याशियों के बीच जोरदार टक्कर होगी, जबकि कुछ लोगों का मत है कि मुकाबला एक तरफ़ा हो सकता है। रविवार को हल्द्वानी पहुंचने के बाद प्रकाश जोशी ने कांग्रेस कार्यालय समेत अन्य जगहों में पार्टी सदस्यों समेत स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। सोमवार को भीमताल, भवाली होते हुए प्रत्याशी प्रकाश जोशी नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। प्रकाश जोशी ने 2022 विधासभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर कालाढूंगी विधानसभा में अपना भाग्य आजमाया था, लेकिन उन्हें भाजपा के बंशीधर भगत के हाथों बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था।
प्रकाश जोशी ने नैनीताल पहुंचकर माँ नयना देवी के दर्शन किये। उन्होंने, देश की अग्निवीर योजना, अंकित भंडारी की सी.बी.आई.जांच, रोजगार की समस्या आदि पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के 40 प्रतिशत वोटर 18 से 24 वर्ष के हैं, जो कॉलेज पढ़ते है और इनके लिए नाकाफी कॉलेज बनाए गए हैं।

बाईट :- प्रकाश जोशी, कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts