Uttarakhand paper leak: आरआरपी ने पेपर लीक के खिलाफ बेरोजगार युवाओं को दिया समर्थन

देहरादून, 24 सितंबर 2025: उत्तराखंड में पेपर लीक कांड को लेकर बेरोजगार युवाओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (RRP) खुलकर बेरोजगार युवाओं के समर्थन में उतर आई है।

सुलोचना ईस्टवाल ने बेरोजगारों के हक की लड़ाई का दिया भरोसा

देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना ईस्टवाल ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी हर स्तर पर बेरोजगार युवाओं के हक की लड़ाई लड़ेगी।

सुलोचना ईस्टवाल ने सरकार से इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।

पार्टी नेतृत्व ने दिया हर संभव सहयोग का वादा

कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेसंजय डोभाल ने कहा कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी बेरोजगारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक संघर्ष करने को तैयार है।

रोजगार मेले और जागरूकता अभियान की योजना

पार्टी पदाधिकारियों ने घोषणा की कि आने वाले समय में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेले और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें और वे संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद कर सकें।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी

इस मौके पर प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश ईस्टवाल, वरिष्ठ पदाधिकारी  नवीन पंत, श्रीमती रजनी कुकरेती, जिला महामंत्री  दयानंद मनोरी, कार्यालय प्रभारी सुभाष नौटियाल,  सुरेंद्र चौहान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बेरोजगार युवाओं में जगी उम्मीद

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के इस कदम से प्रदेशभर के बेरोजगार युवाओं में नई उम्मीद की किरण जगी है। पार्टी का यह रुख युवाओं के आंदोलन को और मजबूती प्रदान कर सकता है।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts