मौसम अपडेट: इस दिन होंगी प्रदेश में बारिश, अलर्ट जारी

Uttarakhand Temperature :  प्रदेश के कई जिलों में 27 नवंबर को बारिश के आसार का पूर्वानुमान जारी किया गया हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर को छोड़ सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

तापमान में गिरावट आने से अचानक ठंड भी बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने चेतावनी दी है कि, इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बिजली भी गिर सकती है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts