पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : यहाँ दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

October 8, 2024
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : यहाँ दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार

बागेश्वर जनपदके अन्तर्गत सोमवार को दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक महिला कपकोट थानांतर्गत फंदे पर लटकी मिली, तो दूसरी महिला की कांडा थानांतर्गत बुरी तरह आग में झुलसने से मौत हो गई। एक की मौत के मामले में सुसाइट नोट भी मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
♦️फंदे पर लटकी मिली बबली
कपकोट पुलिस क्षेत्र में सोमवार को सुबह हाइडिल गेट भयूं गांव की निवासी 35 वर्षीय बबली देवी पत्नी नवीन चंद्र आर्या की संदिग्ध मौत हो गई। वह घर के भीतर बंद थी। शव रस्सी के फंदे पर लटका था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। सुसाइट नोट भी प्राप्त हुआ। पुलिस प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद को सुसाइट की वजह मान रही है। स्वजन के अनुसार मृतका का विवाह 16 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके तीन पुत्री तथा एक पुत्र है। जिनकी आयु क्रमश: 14, 11, 10 व 8 वर्ष है। मृतका का मायका भूल्यूड़ा, मंडलसेरा है। थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि मृतका के सगे भाई गिरीश के सामने दरवाजा तोड़ा गया है। पंखे की कुंडी पर रस्सी के फंदे से मृतका को नीचे उतरा गया है। सुसाइट नोट भी सील किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। प्राथमिकी मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इधर, जिला अस्पताल पर स्वजन सड़क पर जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। एसएसआइ खष्टी बिष्ट के आश्वासन पर वह माने। उन्हें पुलिस ने प्राथमिकी देने पर जांच करने का आश्वासन दिया है।
♦️ विमला ने खुद को लगाई आग
एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद स्वजन बिलख रहे हैं। मामला कांडा तहसील के मिथुनकोट गांव का है। इस गांव की निवासी 52 वर्षीय विमला देवी पत्नी चंचल सिंह की आग में जलने से मौत हो गई है। परिजन बताते हैं कि मृतका बीमारी से पीड़ित थी। गांव में उनकी चक्की भी है। जहां डीजल रहता था। सोमवार की सुबह उसने डीजल सिर पर डालकर आग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। चिकित्सकों के अनुसार वह 80 प्रतिशत से अधिक जल चुकी थी।मृतका का इकलौते पुत्र योगेश सिंह ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। कांडा थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। अभी तक पुलिस को मामले में कोई प्राथमिकी प्राप्त नहीं हुई है।


Previous Post

हत्या : रामलीला में भाई ने की भाई की हत्या। मचा हड़कंप ..

Next Post

नीट काउंसलिंग : फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर राज्य के बेरोजगारों का हक मार रहे अन्य राज्य के अभ्यर्थी । मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

Next Post
नीट काउंसलिंग : फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर राज्य के बेरोजगारों का हक मार रहे अन्य राज्य के अभ्यर्थी । मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

नीट काउंसलिंग : फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर राज्य के बेरोजगारों का हक मार रहे अन्य राज्य के अभ्यर्थी । मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • क्राइम: 14 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार। वाहन भी सीज
  • हरीश रावत के गैरसैंण बयान पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- “जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें”
  • ₹17,499 में आया Samsung का नया 5G फोन। मिलेंगे स्मार्ट AI टूल्स और प्रीमियम लुक
  • भारी बारिश में देवदूत बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी: एसआई कांतीलाल जोशी की टीम ने बचाई मजदूरों की जान
  • हादसा (ब्रेकिंग): 28 कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!