मौसम अपडेट : विंड चिल इफेक्ट खत्म होने के बाद होंगी बारिश, सुखी ठंड से लोग परेशान

मौसम के बदलते पैटर्न से इस साल विंटर बारिश न होने तक विंड चिल इफेक्ट जारी रहेगा।  मौसम विभाग की माने तो इफेक्ट खत्म होने के बाद ही बादल बरसेंगे।

भले ही बारिश और बर्फबारी न हुई हो लेकिन कंपकपाती ठंड से राहत नहीं मिली।  मौसम विभाग का कहना हैं कि बारिश न होने तक सूखी ठंड इस तरह ही परेशान करेगी। बीते शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान छह डिग्री कमी के साथ 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि दूसरे दिन शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 20.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

सुबह से ही कोहरा छाने और पाला पड़ने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक शीतलहर ने परेशान किया।दिन भर कोहरा छाने, सर्द हवाएं चलने से कंपकपी छूट गई। 

 पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 17.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.8 और नई टिहरी का भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.6 डिग्री रहा। 

रविवार यानी आज दून का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने के आसार हैं। साथ ही मौसम विभाग ने आज (रविवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जिलों में शीत दिवस होने के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts