दिल्ली कार ब्लास्ट में उत्तराखंड का बेटा घायल — शादी की शॉपिंग के लिए गया था परिवार 

दिल्ली के लाल किले के पास हुए दर्दनाक कार धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल पर FSL और अन्य जांच एजेंसियां साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। इसी बीच इस हादसे में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर निवासी […]

दिल्ली के लाल किले के पास हुए दर्दनाक कार धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल पर FSL और अन्य जांच एजेंसियां साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। इसी बीच इस हादसे में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर निवासी एक युवक के घायल होने की भी खबर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय हर्षिल सेतिया, पुत्र संजीव सेतिया, अपनी शादी की तैयारियों के लिए परिवार के साथ दिल्ली गया था। परिजनों के मुताबिक, फरवरी में उसकी शादी तय है, और वह अपनी मां, छोटे भाई और मंगेतर के साथ शॉपिंग करने दिल्ली पहुँचा था।

सोमवार को जब लाल किले के पास धमाका हुआ, हर्षिल अपनी कार में ठीक उसी क्षेत्र से होकर गुजर रहा था। धमाके के झटके और उड़ते कांच के टुकड़ों से वह घायल हो गया। परिवार ने बताया कि कार का शीशा खुला होने के कारण उसे चेहरे और हाथों पर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को स्थिर और खतरे से बाहर बताया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts