हाईकोर्ट के बाहर खड़े होकर गालियां देने वाले को उठा ले गई पुलिस।जानिए क्या है पूरा मामला…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के बाहर खड़े होकर गालियां देने और न्यायालय को बंद करने की धमकी देने के लिए मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने एक अधेड़ को हिरासत में लिया है। पुलिस अधेड़ को उठाकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।नैनीताल में उच्च न्यायालय के आगे की सार्वजनिक सड़क में गेट संख्या […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के बाहर खड़े होकर गालियां देने और न्यायालय को बंद करने की धमकी देने के लिए मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने एक अधेड़ को हिरासत में लिया है। पुलिस अधेड़ को उठाकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
नैनीताल में उच्च न्यायालय के आगे की सार्वजनिक सड़क में गेट संख्या 5 से घुसकर ए.टी.आई.को जाने वाले गेट नंबर 1 से एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बाहर निकला। उस अधेड़ ने न्यायालय के बाहर खड़े होकर काफी देर अपशब्दों का उपयोग किया। नैपाली मूल का अधेड़, नशे की हालत में था, जिसे न्यायालय की सुरक्षा में लगी पुलिस टीम ने काफी देर तक सहन किया। बताया जा रहा है कि ये अधेड़ पहले भी ऐसा कर चुका है। आज, सब्र का बांध टूटने के बाद सुरक्षा टीम ने मल्लीताल कोतवाली पुलिस को सूचित किया और तत्काल चीता मोबाइल गश्त टीम घटनास्थल पर पहुँच गई। इस दौरान अधेड़ न्यायालय के समीप बने एक भोजनालय में खाना खाने लगा। काफी देर इंतजारी के बाद चीता मोबाइल पुलिस टीम आरोपी को उठाकर कोतवाली ले गई।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts