रहस्यमय परिताल में डूबे फौजी की तलाश में एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., दमकल, पुलिस और स्थानीय लोगों की तलाशी के बावजूद कोई सुराग नहीं।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के परिताल गधेरे में डूबे सैन्यकर्मी का लाख कोशिशों के बावजूद अबतक नहीं लग सका है कोई सुराग। एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., पुलिसऔर दमकल विभाग की टीम स्थानीय लोगों के साथ खोजबीन में जुटी है।नैनीताल जिले के भीमताल स्थित चाफी में बहने वाला एक गधेरा है। उस गधेरे में कई जिंदगियां […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के परिताल गधेरे में डूबे सैन्यकर्मी का लाख कोशिशों के बावजूद अबतक नहीं लग सका है कोई सुराग। एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., पुलिस
और दमकल विभाग की टीम स्थानीय लोगों के साथ खोजबीन में जुटी है।
नैनीताल जिले के भीमताल स्थित चाफी में बहने वाला एक गधेरा है। उस गधेरे में कई जिंदगियां लीलने वाली छोटी सी रहस्यमय परिताल झील है। धारी ब्लॉक के पदमपुरी मार्ग पर स्थित बमेटा गांव के पुल से लगे गधेरे में मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे 25 वर्षीय सैन्यकर्मी हिमांशु दफौटिया नहाते वक्त डूब गया। हिमांशु को डूबता देख उसके दोस्त विनोद सिंह, प्रदीप नेगी, आकाश बिष्ट और चंदन सिंह ने गधेरे में उतरकर उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी अधिक होने के कारण हिमांशु का पता नहीं चल पाया। सूचना मिलने के बाद एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., पुलिस और दमकल विभाग की टीम मंगलवार से फौजी की तलाश में जुट गई। संयुक्त टीम को रैस्क्यू अभियान के दौरान हिमांशु का कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह संयुक्त टीम ने दमकल विभाग और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हिमांशु को खोजा। लेकिन गधेरे में पानी का बहाव अधिक होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। टीम के अनुसार पानी के तेज बहाव में बहने से रैस्क्यू अभियान चलाने में परेशानियां हो रही है। 

इस परिताल व आसपास पहले भी हाईकोर्ट का एक अधिवक्ता और भीमताल का एक युवक डूब चुका है। पुलिस की चेतावनी के बावजूद, नहीं मान रहे हैं लोग।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

Related Posts