नैनीताल अल्मोड़ा सीमा पर तेज बरसात के बाद जलधारा का भयावह वीडियो आया सामने। तीन घंटे मार्ग बाधित।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल और अल्मोड़ा जिले की सीमा में अतिवृष्टि होने से भयावह नजारे देखने को मिले। पहाड़ों से अत्यधिक पानी आने से मार्ग श्रतिग्रस्त हो गया और तीन घंटे तक अवरुद्ध रहा। क्वारब पुलिस के साथ राहत और बचाव के लिए एस.डी.आर.एफ.की टीम मौके पर पहुंची।नैनीताल जिले का कवरब पुल अल्मोड़ा […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल और अल्मोड़ा जिले की सीमा में अतिवृष्टि होने से भयावह नजारे देखने को मिले। पहाड़ों से अत्यधिक पानी आने से मार्ग श्रतिग्रस्त हो गया और तीन घंटे तक अवरुद्ध रहा। क्वारब पुलिस के साथ राहत और बचाव के लिए एस.डी.आर.एफ.की टीम मौके पर पहुंची।
नैनीताल जिले का कवरब पुल अल्मोड़ा जिले की सीमा तय करता है। भवाली से अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.एक्सटेंशन)पर क्वारब क्षेत्र में बुधवार की शाम लगभग चार बजे तेज बरसात हुई जिज़के कारण गाड़ गधेरों के साथ जगह जगह से पानी आने लगा। पहाड़ी से एन.एच.में मलवा आने से तीन घंटे यातायात ठप हो गया। इस मार्ग में आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश से क्वारब निवासी दिवान सिंह की दुकान में बारिश का पानी और कीचड़ आने से दुकान में रखा सामान खराब हो गया। मलुवे को जे.सी.बी.मशीन की मदद से हटाकर शाम सात बजे यातायात शुरु किया गया। कोश्या कुटौली के एस.डी.एम. बी.सी.पंत के अनुसार मौके की स्थिति को देखते हुए राजस्व टीम को भेजा गया हैं।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

Related Posts