जंगल की आग पहुंची रूसी बाईपास चौकी तक। सभी ने बुझाने की मशक्कत की…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल स्थित पटवाडांगर के जंगलों से लगी आग रूसी बाईपास की पुलिस चौकी तक पहुंची। स्थानीय लोगों की मादद से दमकल और वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए अपनी जीजान झोंक दी।नैनीताल जिले के पहाड़ी क्षेत्र में कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल स्थित पटवाडांगर के जंगलों से लगी आग रूसी बाईपास की पुलिस चौकी तक पहुंची। स्थानीय लोगों की मादद से दमकल और वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए अपनी जीजान झोंक दी।
नैनीताल जिले के पहाड़ी क्षेत्र में कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से वनाग्नि ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग में 7 किलोमीटर पर पड़ने वाले रूसी बाईपास से लगे जंगल मे भीषण आग लग गई। गांव के देवेंद्र सिंह ने बताया की आग मंगलवार रात से शुरू हुई, लेकिन सवेरे होते होते उसने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने सवेरे आग को बुझाने का काम शुरू किया और फिर दमकल विभाग के जवान आग बुझाने के लिए मौके पर पहुँच गए। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोग, पुलिस, दमकल और वन विभाग के कर्मचारी पूरी शिद्दत से जुट गए। चीड़ समेत मिश्रित पेड़ पौंधे वाले इस जंगल से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। कुछ ही समय मे आग रूसी2 की पुलिस चौकी तक पहुँच गई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जंगल की आग अभी जारी है जिसे काबू किया जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts