दु:खद – वनाग्नि की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत। चार घायल और एक बोलेरो स्वाहा..

बिग ब्रेकिंग(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में अल्मोड़ा की बिनसर सेंचुरी में लगी वनाग्नि की चपेट में आने से 4 वनकर्मियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत। विभाग की बोलेरो जीप जलकर स्वाहा जबकि ड्राइवर समेत 4 अन्य लोग आग में बुरी तरह झुलस भी गए हैं।ऊत्तराखण्ड के जंगल इनदिनों कई स्थलों में धधक रहे हैं। नैनीताल […]

बिग ब्रेकिंग(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में अल्मोड़ा की बिनसर सेंचुरी में लगी वनाग्नि की चपेट में आने से 4 वनकर्मियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत। विभाग की बोलेरो जीप जलकर स्वाहा जबकि ड्राइवर समेत 4 अन्य लोग आग में बुरी तरह झुलस भी गए हैं।
ऊत्तराखण्ड के जंगल इनदिनों कई स्थलों में धधक रहे हैं। नैनीताल के बाद अल्मोड़ा की बिनसर सेंचुरी में लगी आग ने विकराल रूप ग्रहण कर लिया। घने जंगलों के बीच आग बुझाने में जुटे फारेस्ट गार्ड आग की चपेट में आ गए। डी.एफ.ओ.सॉइल ध्रुव मर्तोलिया ने घटना की पुष्टि की है। चारों को बेस अस्पताल लाया गया है। आग की चपेट में आने से वन विभाग की बोलेरा जीप भी स्वाहा हो गई। वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने कुमाऊं के तमाम बड़े अधिकारी को मौके पर भेजा है।
घटना में मृतक वनकर्मी के नाम आए सामने :-

दीवान राम- 35 (वन कर्मी)
करन आर्य- 21 (वन कर्मी)
त्रिलोक मेहता- 56 (वन कर्मी)और
पूरन मेहरा- 52 (पी.आर.डी.जवान)

घटना में घायल वनकर्मी :

कृष्ण कुमार- 21(वन कर्मी)
भगत सिंह भोज- 38(वन कर्मी)
कैलाश भट्ट- 44(वन कर्मी)और
कुंदन नेगी- 44(पी.आर.डी.जवान)

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts