जंगल की आग ने मैग्नेसाइट फैक्ट्री के 12 कमरे जला दिए। बमुश्किल आग पर काबू…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के बागेश्वर में आग के तांडव ने एक मैग्नेसाइट फैक्टी के 12 कमरों को अपने आगोश में ले लिया। दमकल और वन विभाग के कर्मचारियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
बागेश्वर वन प्रभाग के गड़खेत बज्यूला रेंज स्थित जंगल की आग लगातार बढ़ती जा रही है। जंगल की आग के बढ़ते कहर ने काफलीगैर तहसील में बने अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्टी के खदान एरिया को घेर लिया। देखते ही देखते आग ने 12 कमरों को अपने आगोश में ले लिया। वहां रखे उपकरण और फर्नीचर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में फैक्ट्री को 25 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। हालातों पर काबू पाने के लिए अग्निशमन और वन विभाग ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर आग पर काबू पाया। फायर सीजन के दौरान ये जिले में अबतक का सबसे बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts