भवाली के जंगल में आग से गैस गोदाम समेत महत्वपूर्ण संस्थानों को खतरा। वन विभाग बुझाने में जुटा।

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में भवाली के जंगल में लगी आग के बढ़ते कदम से भवाली गैस गोदाम तक पहुंचने का खतरा। फरसौली के समीप के जंगल में लगी आग के ठीक ऊपर गैस गोदाम, उजाला अकेडमी और एयर फोर्स स्टेशन है। फारेस्ट विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी।कुमाऊं के जंगलों में जगह […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में भवाली के जंगल में लगी आग के बढ़ते कदम से भवाली गैस गोदाम तक पहुंचने का खतरा। फरसौली के समीप के जंगल में लगी आग के ठीक ऊपर गैस गोदाम, उजाला अकेडमी और एयर फोर्स स्टेशन है। फारेस्ट विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी।
कुमाऊं के जंगलों में जगह जगह आग लगने के एक लंबे दौर के बाद एक बार फिर से भवाली के समीप भीषण आग देखने को मिली है। आग का प्रचंड रूप देखने के बाद उसके आसपास के रिहायशी क्षेत्रों को खतरा दिख रहा है। शुक्रवार शाम भवाली के फरसौली स्थित चीड़ के जंगल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग रिहायशी क्षेत्र के पास लगी है और ज्यादा तेजी से बढ़ने से जल्द ही गाइस गोदाम तक पहुँच जाएगी। इस आग से न केवल गैस गोदाम को खतरा है बल्कि इससे उजाला अकेडमी और एयरफोर्स स्टेशन को भी खतरा बन गया है। डी.एफ.ओ.चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि 21 वनकर्मियों की टीम मौके पर आग बुझाने के लिए लगा दी गई है। आग फरसौली में रोडवेज स्टेशन के ऊपर के जंगल से शुरू हुई और देखते ही देखते बढ़ती चली गई।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

Related Posts