प्रमुख सैन्य अधिकारी ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बच्चों का उत्साहवर्धन किया। देखिये क्या क्या इवेंट हुए…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में भवाली के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव में स्कूल के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जरनल एम.के.कटियार जी.ओ.सी.इन सी.पश्चिमी कमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। स्कूल के स्पोर्ट्स ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में बच्चों के परफॉर्मेंस से सभी की आंखें खुली की खुली रह […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में भवाली के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव में स्कूल के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जरनल एम.के.कटियार जी.ओ.सी.इन सी.पश्चिमी कमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। स्कूल के स्पोर्ट्स ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में बच्चों के परफॉर्मेंस से सभी की आंखें खुली की खुली रह गई।
आज सवेरे हुए कार्यक्रम में गार्ड ऑफ हॉनर के बाद कैडेटों ने मार्च पास्ट की, इसके बाद टॉर्च सेरेमनी और शपथ हुई। कैडेटों ने फ्लैग ड्रिल की जिसके बाद छात्र छात्राओं ने योगा परफॉर्मेंस, गर्ल्स और बॉयज कैटेगिरी में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भाग लिया, जिसमें छोटी और बड़ी दूरी की रेस का आयोजन हुआ। जुम्बा डांस और एरोबिक पी.टी.के साथ ही हाई हॉर्स की पी.टी.डिस्प्ले ने छात्र छात्राओं के अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके बाद बैंड डिस्प्ले हुआ और फिर स्कूल के सभी 4 हाउस जिसमें केसरी(ब्लू), कुमाऊं(ग्रीन), सिंह(रेड) और शिवालिक(यैलो)शामिल हैं, ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जरनल एम.के.कटियार को सलामी दी। अंत में इनाम वितरण हुआ और फिर मुख्य अतिथि ने सभी को संबोधित करते हुए सफलता के राज बताए।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts