हाईकोर्ट बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर दुर्गा मेहता और महासचिव वीरेंद्र रावत ने जीत दर्ज की।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के आज हुए चुनावों में अध्यक्ष पद पर दुर्गा मेहता और महासचिव पद पर वीरेंद्र रावत चयनित हुए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजत मित्तल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह मेर, महिला उपाध्यक्ष मधु नेगी सामंत और उप सचिव पद कुंदन नेगी को चुना गया है।
नैनीताल में उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के आज चुनाव सम्पन्न हुए। इसमें अध्यक्ष पद पर । निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं को अतिआवश्यक कार्य से 13 सितम्बर को कहीं जाना था उन्होंने अपना मत 12 सितम्बर को ही पोस्टल वोटिंग के माध्यम से कर दिया। उन्होंने कहा कि आज सवेरे 10 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। अध्यक्ष पद पर दुर्गा मेहता को 471 जबकि विजय भट्ट को 291 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर वीरेंद्र रावत को 546 जबकि शक्ति सिंह को 213 मत ही मिले।
चुनाव को सफल बनाने में गंगा सिंह नेगी, गोपाल के वर्मा, बिन्नी मेहरा, अंजली भार्गव, राजेश जोशी, प्रमोद बेलवाल, नरेन्द्र बाली, राजकुमार, करन आनन्द, शिवम राणा, अंकुश कुमार त्यागी, राजकुमार, अकम परवेज, प्रकाश चन्द्र पाठक, विजेन्द्र प्रसाद, दीपशिखा डालाकोटी, राम सिंह अधिकारी, पुष्कर सिंह बिष्ट, दयाल राम, आशीष, नितिन, कान्ता आदि जुटे रहे।

अध्यक्ष
महासचिव

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts